फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Major's death due to accident in jodhpur

आधी रात बावड़ी निहार रहे मेजर की यूं आई मौत

Tue, 14 Mar 2017 11:20 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 14 Mar 2017 11:20 AM IST
विज्ञापन
Major's death due to accident in jodhpur
तूरजी का झालरा - फोटो : demo pic
जोधपुर की ऐतिहासिक तूरजी का झालरा बावड़ी में गिरने से सेना के मेजर की मौत हो गई। मेजर और उनके साथी होली दहन के बाद रात को यह बावड़ी देखने गए हुए थे। इस दौरान मेजर का पैर फिसल गया। इस हादसे में मेजर की मौत हो गई।   
विज्ञापन


थाना अधिकारी इंद्र सिंह ने बताया कि जोधपुर में सेना की सिग्नल रेजिमेंट में तैनात मेजर संजय द्विवेदी होली की रात अपने दो दोस्तों के साथ घंटाघर क्षेत्र स्थित एक होटल में डिनर के लिए गए थे। डिनर लेने के बाद रात करीब एक बजे वे होटल के पास ही स्थित तूरजी का झालरा (बावड़ी) देखने पहुंचे। इसी दौरान अचानक मेजर का पैर फिसल गया और वह करीब सौ फीट की ऊंचाई से नीचे बावड़ी में जा गिरा। 
विज्ञापन


यह देख मेजर के साथियों ने तुरन्त होटल प्रशासन और अपनी यूनिट को सूचना दी। कुछ देर बाद ही सेना व प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे और बावड़ी में तलाशी अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद मेजर को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने देहरादून में मेजर के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। अब सेना की ओर से मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed