{"_id":"67fa7dfe465f8efa1f08d00b","slug":"jodhpur-rural-police-took-major-action-against-illegal-gravel-mining-in-pipar-area-jodhpur-news-c-1-1-noi1400-2827977-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: ऑपरेशन 'अखरोट' के तहत बड़ी कार्रवाई, अवैध बजरी खनन में प्रयुक्त JCB जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: ऑपरेशन 'अखरोट' के तहत बड़ी कार्रवाई, अवैध बजरी खनन में प्रयुक्त JCB जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार
Sat, 12 Apr 2025 09:15 PM IST
जोधपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: जोधपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 09:15 PM IST
सार
Jodhpur: जिला पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक, जोधपुर रेंज और पुलिस मुख्यालय, जयपुर के निर्देशानुसार जिलेभर में अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपाल सिंह लखावत के मार्गदर्शन में सभी थानाधिकारियों को अधिकतम कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा जब्त वाहन और आरोपी
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने अवैध बजरी खनन के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन अखरोट" के तहत पीपाड़ थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन जब्त की है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ग्राम जसपाली के जोजरी नदी क्षेत्र में की गई, जहां अवैध खनन की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी।
विज्ञापन
जिला पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक, जोधपुर रेंज और पुलिस मुख्यालय, जयपुर के निर्देशानुसार जिलेभर में अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपाल सिंह लखावत के मार्गदर्शन में सभी थानाधिकारियों को अधिकतम कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
पीपाड़ शहर थानाधिकारी श्यामराज सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने 11 अप्रैल 2025 को जसपाली गांव के जोजरी नदी क्षेत्र में दबिश देकर एक जेसीबी जब्त की और चालक दिनेश पुत्र मोटाराम निवासी रियां सेठों की को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पढ़ें: रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए डिजिटल लॉकर सुविधा शुरू, अब सामान रहेगा सुरक्षित; जानें
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थानाधिकारी श्यामराज सिंह निपु, सहायक उप निरीक्षक पुनाराम, लोकेश कुमार, पुखराज, कांस्टेबल सुन्दर, शेखर (नं. 1110), व चालक कांस्टेबल अशोक नाथ (बेल्ट नं. 1867) की अहम भूमिका रही। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को पुरस्कृत किया जाएगा।
पुलिस का सख्त संदेश: अवैध खनन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
जोधपुर ग्रामीण पुलिस की यह सख्त कार्रवाई खनन माफियाओं के लिए एक कड़ा संदेश है कि अवैध गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऑपरेशन 'अखरोट' के तहत आगे भी इसी तरह की कार्रवाइयों की संभावना जताई जा रही है।