फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Fighter jets roar at Jodhpur Airbase Rajnath Singh witnesses the Indian Air Force's might news in hindi

तरंग शक्ति-2026 अभ्यास: जोधपुर एयरबेस पर गरजे लड़ाकू विमान, राजनाथ सिंह ने देखा भारतीय वायुसेना का दम

Sat, 10 Oct 2026 01:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 10 Oct 2026 01:49 PM IST
सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को जोधपुर में आयोजित बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास ‘तरंग शक्ति-2026’ में शामिल हुए। आठ देशों की वायुसेनाएं इस अभ्यास में हिस्सा ले रही हैं। भारतीय वायुसेना की सारंग हेलीकॉप्टर टीम ने हवाई करतब दिखाए।

 

विज्ञापन
Fighter jets roar at Jodhpur Airbase Rajnath Singh witnesses the Indian Air Force's might news in hindi
कार्यक्रम में पहुंचे राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को राजस्थान के जोधपुर स्थित वायुसेना स्टेशन पहुंचे और बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास ‘तरंग शक्ति-2026’ के मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए। एयरबेस पहुंचने पर भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान रक्षा मंत्री ने अभ्यास में हिस्सा ले रही मित्र देशों की वायुसेनाओं के अधिकारियों और जवानों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।

विज्ञापन


आठ देशों की वायुसेनाओं का साझा अभ्यास
जोधपुर में 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास ‘तरंग शक्ति-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें आठ देशों की वायुसेनाएं हिस्सा ले रही हैं। इसके अलावा 32 से अधिक देशों के वरिष्ठ सैन्य प्रतिनिधि पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए हैं। इस अभ्यास के दौरान विभिन्न देशों की वायुसेनाएं अपनी हवाई मारक क्षमता, युद्ध कौशल और सामरिक समन्वय का प्रदर्शन कर रही हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय रक्षा सहयोग और वैश्विक सैन्य समन्वय को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन


सारंग टीम ने दिखाए हैरतअंगेज हवाई करतब
अभ्यास के दौरान भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध ‘सारंग’ हेलीकॉप्टर एरोबैटिक टीम ने हवाई करतब दिखाए। टीम के पायलटों ने सटीक उड़ान और जटिल फॉर्मेशन के जरिए अपने कौशल का प्रदर्शन किया। इस दौरान लड़ाकू विमानों की गर्जना और हेलीकॉप्टरों के करतबों ने कार्यक्रम को खास बना दिया। रक्षा मंत्री ने सारंग टीम के प्रदर्शन की सराहना की। इस प्रदर्शन के जरिए भारतीय वायुसेना की पेशेवर क्षमता और हवाई कौशल का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: आज 6 जिलों में बारिश के आसार, 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; रात में बढ़ेगी ठंडक


रणनीतिक समन्वय और रक्षा सहयोग पर जोर
‘तरंग शक्ति-2026’ का उद्देश्य विभिन्न देशों की वायुसेनाओं के बीच आपसी तालमेल बढ़ाना, संयुक्त अभियान की क्षमता विकसित करना और आधुनिक हवाई युद्ध रणनीतियों का आदान-प्रदान करना है। अभ्यास के दौरान जटिल सामरिक परिस्थितियों में संयुक्त प्रशिक्षण पर जोर दिया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विदेशी सैन्य अधिकारियों से भी बातचीत की। इस दौरान वैश्विक शांति और रणनीतिक स्थिरता बनाए रखने में संयुक्त सैन्य अभ्यासों की भूमिका पर चर्चा हुई। निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद रक्षा मंत्री दोपहर बाद विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed