फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Thieves ran away with pension money of retired employee in the bank

Jodhpur News: बैंक में रिटायर कर्मचारी की पेंशन पर चोरों ने किया हाथ साफ; फुटेज में नजर आईं दो संदिग्ध महिलाएं

Thu, 02 May 2024 06:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 02 May 2024 06:15 PM IST
सार

मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो महिलाओं पर चोरी का शक जताया है। पीड़ित ने बताया कि बैंक से पैसे निकालकर काउंटर पर डायरी एंट्री करवाते समय उसकी थैली से 48 हजार रुपये निकल गए।

विज्ञापन
Jodhpur News: Thieves ran away with pension money of retired employee in the bank
पीड़ित रिटायर कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भूजल विभाग में इलेक्ट्रीशियन के पद से रिटायर कर्मचारी से बैंक में लूट होने का मामला सामने आया है। बैंक से पैसे निकालकर काउंटर पर डायरी एंट्री करवाते समय उसकी थैली से 48 हजार रुपये निकल गए। मामला बुधवार जोधपुर के जालोरी गेट स्थित एसबीआई का है। उन्होंने दो महिलाओं पर चोरी का शक जताया। बुजुर्ग भीखाराम ने बताया कि वर्तमान में भट्ठी की बावड़ी रहते हैं। बुधवार अपने घर से पेंशन निकालने के लिए बैंक आए थे। दोपहर 11:58 पर उन्होंने काउंटर से पैसे निकालकर एक कपड़े की थैली में रखे थे।

विज्ञापन


लाइन में खड़े होने के दौरान निकाले रुपये
पैसे निकालने के बाद काउंटर पर डायरी और खाता संबंधी जानकारी लेने के लिए गए थे। उस दौरान वह काउंटर पर लाइन में लगे थे। पीछे दो-तीन कस्टमर और भी खड़े थे। बैंक कर्मचारी से बातचीत करने के दौरान उसकी थैली में रखे रुपये किसी ने निकाल दिए। थैली में 48 हजार रुपये थे। घटना के बाद उन्होंने बैंक को सूचना दी। वहीं, पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने बैंक में सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए।
विज्ञापन


सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की
सीसीटीवी फुटेज में दो महिलाएं संदिग्ध नजर आई हैं। उनके फुटेज को बैंक ने पुलिस को दिया है। इसके आधार पर पुलिस अब जांच में जुटी है। हालांकि महिलाओं के पकड़े जाने के बाद इस पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। पूरे मामले को लेकर बैंक प्रबंधन का कहना है कि उन्होंने फुटेज पुलिस को सौंप दिए हैं। आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed