फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Minister Shekhawat responded on the Bangladesh-like situation in the country

Jodhpur News: बांग्लादेश जैसी स्थिति पर बयान देने वालों को बोले शेखावत, ये मोदी जी का भारत है

Sat, 10 Aug 2024 10:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 10 Aug 2024 10:34 PM IST
सार

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बांग्लादेश के हालातों पर भी चिंता जताई और भारत में इस तरह की बातें करने वालों को आगाह किया। उन्होंने कहा कि भारत में मोदी जी के नेतृत्व में ऐसी स्थिति की कल्पना करना भी गलत है।

विज्ञापन
Jodhpur News: Minister Shekhawat responded on the Bangladesh-like situation in the country
पत्रकार वार्ता करते मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भारत में बांग्लादेश जैसी स्थिति उत्पन्न होने की बात करने वालों को दो टूक जवाब दिया। शेखावत ने कहा कि ये बांग्लादेश नहीं है, ये भारत है। ये मोदी जी का भारत है। सपने में भी ऐसा सोचेंगे तो उनके साथ क्या होगा? उन्हें अपने आप ही समझ लेना चाहिए।

विज्ञापन

 
केंद्रीय मंत्री शेखावत शनिवार को जोधपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में बांग्लादेश में उपजे हालातों पर शेखावत ने कहा कि बांग्लादेश में जो कुछ हुआ, वो अप्रत्याशित भी था और अस्वीकार्य भी, लेकिन भारत सरकार निरंतर उस पर दृष्टि बनाए हुए है। वहां हालात सुधरें। एक बार वापस ठीक से कानून व्यवस्था पटरी पर आए। वहां सरकार का अस्तित्व स्थापित हो। पूरा विश्व इसको बहुत गंभीरता के साथ देख रहा है। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत में बांग्लादेश जैसे हालात बन जाएंगे, ऐसी बातें करना दुर्भाग्यपूर्ण है। कुछ लोगों ने इस तरह की टीका-टिप्पणियां की हैं। भारत में इस टेम्पलेट को दोहराने की बात की है। वो शायद ये नहीं जानते कि ये बांग्लादेश नहीं है, ये भारत है, और ये मोदी जी का भारत है। ऐसा करने वालों को अपने आप ही समझ लेना चाहिए कि उनके साथ क्या होने वाले है?
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा सांसद जया बच्चन के राज्यसभा में किए व्यवहार और सभापति पर की टिप्पणी के संबंध में पूछे जाने पर शेखावत ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। आसन के प्रति सर्वोच्च सम्मान होना चाहिए। सदन में आचरण और व्यवहार करते हुए कोई भी व्यक्ति अपने आचरण, व्यवहार या बोली से किसी के प्रति ठेस पहुंचाने वाली बात करे, यह भारत जैसे परिपक्व होते हुए लोकतंत्र में नितांत अस्वीकार्य है। दुर्भाग्य से इस तरह की घटनाएं जब होती हैं तो मन दुःखी होता है। शेखावत ने कहा कि अभी हमने राजस्थान विधानसभा में भी इसी तरह की घटना देखी थी। जिस तरह के शब्द का प्रयोग आसन के लिए किया गया था, वरिष्ठ नेता के द्वारा किया गया था, मुझे लगता है कि कोई भी व्यक्ति इसकी भर्त्सना किए बगैर नहीं रह सकेगा।


राजस्थान को स्वदेश दर्शन योजना के तहत मिले चार सर्किट के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तो शुरुआत है, लेकिन एक बात सभी को समझनी होगी कि टूरिज्म संविधान की व्यवस्था के अनुरूप राज्य सरकार का विषय है। प्रधानमंत्री मोदी जी के दूसरे कालखंड के समय में ये सर्किट दिए गए थे। आने वाले समय में राज्य सरकार के साथ मिलकर पूरे क्षेत्र में और किस तरह से टूरिज्म को बढ़ा सकते हैं, उस दिशा में काम होगा। राज्य सरकार से यदि टूरिज्म को लेकर प्रस्ताव मिलेंगे तो गंभीरता के साथ में विचार भी करेंगे और उनको आगे भी बढ़ाएंगे। जोधपुर एयरपोर्ट को लेकर उन्होंने कहा कि इस वर्ष के अंत तक हम इस स्थिति में होंगे कि एयरपोर्ट के नए टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन कर सकें। लगभग 45% से ज्यादा काम पूरा हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed