फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Gehlot said there is no government but a circus going on in Rajasthan

Rajasthan News: पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत का बड़ा सवाल, बोले- चल क्या रहा है राजस्थान में... सरकार या सर्कस?

Sun, 06 Oct 2024 09:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 06 Oct 2024 09:19 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने राजस्थान की स्थिति पर चिंता जताते हुए डेंगू के बढ़ते मामलों और सरकारी संस्थानों की धीमी गति पर सवाल उठाए। उन्होंने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली की आलोचना करते हुए कहा कि वर्तमान में सरकार नहीं, बल्कि "सर्कस" चल रहा है।

विज्ञापन
Jodhpur News: Gehlot said there is no government but a circus going on in Rajasthan
जोधपुर में अशोक गहलोत का हुआ स्वागत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को जोधपुर पहुंचे थे।  जोधपुर एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भव्य स्वागत किया गया। यहां उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात की। गहलोत ने हरियाणा में चुनाव के बाद एग्जिट पोल के आंकड़ों पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज कसा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन आंकड़ों का मतलब साफ है। कांग्रेस के समर्थन में अब फिर से माहौल बन रहा है। गहलोत को हरियाणा चुनावों में सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया था। पूर्व सीएम ने हरियाणा चुनाव में रेवाड़ी, नारनौल और महेंद्रगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए जनसभाएं की थीं। 
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बात के दौरान राजस्थान की स्थिति पर चिंता जाहिर की। उन्होंने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि स्थिति बड़ी गंभीर है। डेंगू फैल रहा है। लोग मर रहे हैं, लेकिन पार्टी और सरकार बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है। वहीं, जोधपुर में कहीं विश्वविद्यालय हमने खोले, लेकिन उनका कोई अता-पता नहीं है। हर कार्य धीमा चल रहा है। स्थिति बड़ी नाजुक है और हम विपक्ष में हैं। हम विपक्ष में रहकर भूमिका अदा करेंगे। वहीं, उन्होंने कहा कि सरकार नहीं सर्कस चल रहा है कभी कोई इस्तीफा दे रहा है तो कभी कोई। संजीवनी घोटाले मामले को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने ट्वीट कर दिया है उस मामले को लेकर।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed