फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Case of cheating in JNV University exam, ABVP State Minister Poonam Bhati accused

Rajasthan News: जेएनवीयू परीक्षा में नकल करने का मामला, ABVP प्रांत मंत्री पर लगे आरोप; जांच शुरू

Wed, 01 Oct 2025 06:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 01 Oct 2025 06:20 PM IST
सार

जेएनवीयू की एमए हिंदी परीक्षा में नकल प्रकरण के चलते एबीवीपी प्रांत मंत्री पूनम भाटी पर आरोप लगे। विश्वविद्यालय ने प्रेस नोट जारी कर प्रकरण दर्ज किया, जबकि एबीवीपी ने आंतरिक जांच शुरू की। भाटी ने इसे साजिश बताया और एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया।
 

विज्ञापन
Jodhpur News: Case of cheating in JNV University exam, ABVP State Minister Poonam Bhati accused
एबीवीपी प्रांत मंत्री पूनम भाटी ने मामले को बताया साजिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर के जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के नए परिसर में सोमवार को एमए हिंदी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान नकल का मामला सामने आया। इस प्रकरण में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की प्रांत मंत्री पूनम भाटी का नाम जुड़ने से विवाद गहरा गया।

विज्ञापन

 
विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी किया प्रेस नोट
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से केंद्र अधीक्षक प्रो. सुशीला शक्तावत ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि परीक्षा कक्ष में एक छात्र और एक छात्रा नकल करते हुए पकड़े गए। छात्र के पास मोबाइल मिला, जिस पर नकल का मामला बनाया गया। वहीं छात्रा को परीक्षा कक्ष में बातचीत करने पर पकड़कर प्रकरण दर्ज किया गया।
विज्ञापन

 
एबीवीपी ने की आंतरिक जांच की घोषणा
मंगलवार को एबीवीपी जोधपुर प्रांत के कार्यालय मंत्री रमेश गोदारा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस घटना पर संबंधित छात्रा कार्यकर्ता से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति से पूरे मामले की जांच आंतरिक समिति से कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan Politics: BJP नेता मदन राठौड़ का कांग्रेस पर जुबानी हमला, सोनिया गांधी को बताया असली वोट चोर

 
पूनम भाटी ने साजिश का लगाया आरोप
दिनभर चले घटनाक्रम के बीच रात को पूनम भाटी खुद सामने आईं। एबीवीपी ने सोशल मीडिया पर उनका वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि वह किसी भी कदाचार में शामिल नहीं हैं। भाटी ने इसे महिला विरोधी मानसिकता बताते हुए कहा कि उन्हें संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने से रोकने के लिए साजिशन फंसाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि यह जानबूझकर रचा गया षड्यंत्र है।


 
एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन
इस पूरे प्रकरण के बीच एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन किया और परीक्षा केंद्र की अधीक्षक को हटाने की मांग की। विवाद बढ़ने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन और संगठनों की ओर से मामले पर लगातार बयानबाजी होती रही।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: विशालकाय चमगादड़ देख सहमे ग्रामीण, लोमड़ी जैसा चेहरा और 5 फीट चौड़े पंख; कितना है खतरनाक?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed