फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan News: विशालकाय चमगादड़ देख सहमे ग्रामीण, लोमड़ी जैसा चेहरा और 5 फीट चौड़े पंख; कितना है खतरनाक?

Wed, 01 Oct 2025 04:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 01 Oct 2025 04:20 PM IST
सार

Flying Fox Bat: भीलवाड़ा में विशालकाय चमगादड़ देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए। लोमड़ी जैसे चेहरे और पांच फीट पंखों वाला यह जीव वास्तव में हानिरहित है और पर्यावरण के लिए लाभकारी है। वन विभाग ने इसे सुरक्षित प्रजाति बताया।
 

विज्ञापन
Rajasthan News: Giant Flying Fox Bat With 5-Foot Wingspan Sparks Fear in Bhilwara Village
विशालकाय चमगादड़ देख सहमे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा क्षेत्र के सुरली कल्याणपुरा गांव में मंगलवार सुबह एक विशालकाय चमगादड़ दिखाई दिया। करीब ढाई से तीन फीट लंबा और पांच फीट चौड़े पंखों वाला यह जीव ग्रामीणों के लिए दहशत और कौतूहल दोनों का कारण बना। ग्रामीणों ने बताया कि उसका चेहरा लोमड़ी जैसा था, बड़ी आंखें, फूले हुए नथुने और नुकीले दांत देखकर लोग सहम गए। कई ग्रामीण इसे देखने जमा हो गए, कोई वीडियो बना रहा था तो कोई फोटो खींच रहा था।


 
अपशकुन मानकर सहमे लोग
ग्रामीणों के अनुसार, उन्होंने ऐसा जीव पहली बार देखा था। बच्चे और महिलाएं डर के मारे घरों में छिप गए। कुछ महिलाओं ने इसे अपशकुन मानकर बच्चों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी। अनुमान लगाया गया कि चमगादड़ बिजली के तारों से टकराकर करंट लगने से जमीन पर गिर गया था और दिन के उजाले में उड़ नहीं पा रहा था। देर रात अंधेरा होते ही वह उड़ गया, जबकि एक अन्य चमगादड़ मृत अवस्था में पेड़ से लटका मिला।


 

Rajasthan News: Giant Flying Fox Bat With 5-Foot Wingspan Sparks Fear in Bhilwara Village
विशालकाय चमगादड़ देख सहमे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

वन विभाग ने दी वैज्ञानिक जानकारी
घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची। मांडलगढ़ की सहायक वन संरक्षक पायल माथुर ने बताया कि यह कोई रहस्यमय जीव नहीं बल्कि ‘फ्लाइंग फॉक्स’ नामक प्रजाति का चमगादड़ है। यह भारतीय उपमहाद्वीप में सामान्य रूप से पाया जाता है और इंसानों के लिए बिल्कुल खतरनाक नहीं होता। इनके पंख फैलाने पर यह पांच फीट तक चौड़े हो जाते हैं और चेहरा लोमड़ी जैसा दिखाई देता है।

यह भी पढ़ें- Rajathan News: ऊंट निर्यात पर 11 साल बाद हटाया प्रतिबंध, वसुंधरा सरकार ने कानून बना लगाई थी रोक
 
पर्यावरण के लिए लाभकारी प्रजाति
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फ्लाइंग फॉक्स मुख्य रूप से फल, फूलों का रस और पराग खाते हैं। ये परागण और बीज फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। थानमल जीनगर ने बताया कि सामान्य रूप से यह प्रजाति शाकाहारी होती है, लेकिन भोजन की कमी होने पर छोटे पक्षियों, चूहों और खरगोशों का शिकार भी कर सकती है। कोटा के चंबल वन क्षेत्र में ऐसे विशालकाय चमगादड़ अक्सर दिखाई देते हैं।
 

Rajasthan News: Giant Flying Fox Bat With 5-Foot Wingspan Sparks Fear in Bhilwara Village
विशालकाय चमगादड़ देख सहमे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

दिन में नेत्रहीन, रात में सक्रिय
विशेषज्ञों के अनुसार, यह प्रजाति दिन के उजाले में लगभग नेत्रहीन हो जाती है, इसलिए गांव में दिखा चमगादड़ दिन में उड़ नहीं सका। लेकिन रात होते ही यह इकोलोकेशन तकनीक से दिशा पहचानकर उड़ान भर लेता है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि ऐसे जीव को नुकसान न पहुंचाएं और देखे जाने पर तुरंत सूचना दें।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Cough Syrup Side Effects: राजस्थान में सभी कफ सिरप की सप्लाई पर लगी रोक, दोबारा होगी जांच

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed