फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: A young man died due to deteriorating health, the family appealed to bring the body back home

Jodhpur News : नौकरी करने विदेश गए युवक की तबीयत बिगड़ने से मौत, परिवार ने शव को स्वदेश लाने के लिए लगाई गुहार

Tue, 22 Oct 2024 08:22 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 22 Oct 2024 08:22 AM IST
सार

नौकरी करने विदेश गए युवक की वहां पर मृत्यु होने के बाद परिजनों ने युवक के शव को स्वदेश लाने के लिए विदेश मंत्रालय से गुहार लगाई है लेकिन इस संबंध में अभी तक अधिकारियों द्वारा परिजनों से कोई संपर्क नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
Jodhpur News: A young man died due to deteriorating health, the family appealed to bring the body back home
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले साल कांगो में नौकरी करने गए युवक की वहां तबीयत बिगड़ने के कारण मौत हो गई। अब परिजन युवक के शव को वापस स्वदेश लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने विदेश मंत्रालय में शव को जल्द से जल्द भारत लाने के लिए गुहार लगाई है लेकिन अब तक इस संबंध में आधिकारिक तौर पर किसी ने भी पीड़ित परिवार के साथ संपर्क नहीं किया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कांगो में स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद युवक को अस्पताल में इलाज के दौरान साइलेंट अटैक आने से उसकी मौत हो गई। युवक जिस संस्थान में नौकरी करता था, उनसे भी परिजनों ने बात की है लेकिन मलिक का कहना है कि शव को भारत भेजने में समय लगता है लेकिन परिजन जल्द से जल्द युवक के शव को स्वदेश लाना चाहते हैं ताकि परिवार के बीच उसका अंतिम संस्कार किया जा सके। स्थानीय प्रशासन द्वारा कांगो एम्बेसी और विदेश मंत्रालय को भी इसकी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन


जोधपुर के प्रताप नगर सदर थाना क्षेत्र के इंदिरा कॉलोनी का निवासी महेंद्र कुमार राठौड़ पुत्र रमेश राठौड़ ( 25 वर्ष) पिछले वर्ष भारत से अकाउंटेंट की जॉब के लिए कांगो गया था, जिस संस्थान में महेंद्र काम कर रहा था, उसके साथ 3 वर्ष का एग्रीमेंट किया गया था लेकिन कुछ दिन पहले उसका स्वास्थ्य खराब हो गया। ऐसे में गत शनिवार को उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था, अस्पताल में भर्ती होने के बाद और मृत्यु से कुछ समय पहले तक परिजनों से वीडियो कॉल पर महेंद्र की बात हो रही थी परिजनों के अनुसार महेंद्र ने वीडियो कॉल पर बताया कि उसके अपेंडिक्स की नस पेट में फट गई है इसलिये उसका ऑपरेशन किया जाएगा। जब वीडियो कॉल पर महेंद्र से बात हुई थी, तब वह आईसीयू में भर्ती था और ऑपरेशन के बाद जल्द ही उसे छुट्टी मिलने की बात भी बताई जा रही थी लेकिन शनिवार दोपहर को अस्पताल से फोन आया कि महेंद्र को साइलेंट अटैक आया है, जिससे उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस कंपनी में महेंद्र काम करता था परिजनों ने वहां मदद की गुहार लगाई तो मालिक ने कहा कि वहां कांगो में मंकी पॉक्स फैलने के कारण शव को भारत भिजवाने में एक महीने से ज्यादा का समय लग सकता है, ऐसे में यदि परिजन अनुमति दें तो उसका वहां पर अंतिम संस्कार करवा सकते हैं और वीडियो कॉल के माध्यम से परिजनों को अंतिम दर्शन का आश्वासन भी दिया लेकिन परिजन महेंद्र के शव को स्वदेश लाना चाहते हैं।


बहरहाल परिजनों ने कल इस संबंध में कलेक्टर से बातचीत की है। जवान युवक की मौत के बाद पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है। परिवार को ढांढस पहुंचाने के लिए महेंद्र के घर पर पहुंचे परिजनों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सूचना दे दिए जाने के बाद भी अभी तक किसी ने उनसे संपर्क नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed