{"_id":"643d71d588dff5ae7f074c87","slug":"jodhpur-indecent-act-with-korean-female-youtuber-accused-arrested-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur Crime: घूमने आई कोरियन महिला यूट्यूबर के साथ अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur Crime: घूमने आई कोरियन महिला यूट्यूबर के साथ अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार
Mon, 17 Apr 2023 09:50 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 17 Apr 2023 09:50 PM IST
सार
जोधपुर शहर के भीतरी इलाके में पचेटिया हिल क्षेत्र में एक कोरियन यूट्यूबर के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। कोरियन यूट्यूबर जोधपुर घूमने पहुंची थी। जब वह शहर की खूबसूरती देखने पचेटिया हिल पर पहुंची तो वहां मौजूद युवक ने उसके साथ अश्लील हरकत को अंजाम दिया।
विज्ञापन
महिला यूट्यूबर के साथ अश्लील हरकत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोधपुर शहर में इन दिनों पर्यटकों की बहार है। लेकिन जोधपुर में पर्यटक सुरक्षित नहीं हैं, विदेशी पर्यटक से छेड़छाड़ का एक मामला सामने आया। जोधपुर शहर के भीतरी इलाके में पचेटिया हिल क्षेत्र में एक कोरियन यूट्यूब पर के साथ एक युवक ने अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। कोरियन यूट्यूब पर जोधपुर घूमने पहुंची थी, जब शहर की खूबसूरती देखने पचेटिया हिल पहुंची तो वहां मौजूद युवक ने उनके साथ अश्लील हरकत का कर उन्हें शर्मसार किया।
विज्ञापन
बता दें कि युवक इतने में ही पीछा नहीं छोड़ा। उस युवक ने युवती का पीछा करते-करते काफी देर तक उसके पीछे चला। घटना को अंजाम देने के बाद युवक वहां से भाग गया। युवती ने बताया कि युवक से अपने आप को बड़ी मुश्किल से पीछा छुड़ाया। युवती आगे बढ़ गई तो वह मुस्कुराता हुआ उसके पीछे चलने लगा। युवती रुकी तो वह भी उसके साथ रुक गया। युवती अपनी इज्जत बचाते हुए तेज चलने लगी, तीन युवक ने पकड़ने के लिए पीछे दौड़ना शुरू कर दिया। युवती चिल्लाती हुई भागी तो युवक दूसरी गली में भाग गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर रविदत्त गौड़ ने तुरंत प्रभाव से सदर थाना अधिकारी दिनेश लखावत को निर्देश दिए, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान दीपक जालानी के रूप में हुई है। पुलिस जानकारी के अनुसार, दीपक मानसिक रोगी बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी को दस्तयाब कर चुकी है और गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस इस युवक से पूछताछ में भी जुटी है।
विज्ञापन
पहले भी पर्यटक हो चुके हैं शर्मसार...
जोधपुर में यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पूर्व भी विदेशी पर्यटकों के साथ छेड़खानी की घटनाएं जोधपुर में हो चुकी हैं। लेकिन पर्यटन विभाग की ओर से पर्यटक सुरक्षा को लेकर कोई भी इंतजाम नहीं है। मामला विदेशी पर्यटक से जुड़ा हुआ था, इसको देखते हुए पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और युवक को गिरफ्तार किया। फिलहाल, युवक पुलिस के कब्जे में है और युवक से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।