फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur: Hanwant Singh Marwar Sangeet Ratna Award to flute player Pt. Hariprasad Chaurasia

Jodhpur: बांसुरीवादक पं. हरिप्रसाद चौरसिया को हनवंत सिंह मारवाड़ संगीत रत्न पुरस्कार; राज्यपाल ने किया सम्मान

Mon, 07 Aug 2023 10:04 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 07 Aug 2023 10:04 PM IST
सार

राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि यह कितना सुखद है कि महाराजा हनवंत सिंह की याद की अक्षुण्ण रखने के लिए इस तरह का यह वार्षिक समारोह कलाओं समर्पित किया गया है।

विज्ञापन
Jodhpur: Hanwant Singh Marwar Sangeet Ratna Award to flute player Pt. Hariprasad Chaurasia
पं. हरिप्रसाद चौरसिया को सम्मानित करते राज्यपा कलराज मिश्र। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि कलाएं वह अनमोल धरोहर हैं, जो हमारी इस धरा और जीवन को रस से सराबोर करती हैं। राज्यपाल मिश्र ने सोमवार शाम जोधपुर शहर में राई का बाग स्थित राजमाता कृष्णाकुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल में आयोजित मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट और स्वर सुधा, जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में हिज हाईनेस महाराजा हनवंत सिंह मारवाड़ संगीत रत्न पुरस्कार समारोह में संबोधित करते हुए यह बात कही।

विज्ञापन


समारोह की अध्यक्षता राजस्थान पर्यटन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष गज सिंह ने की। राज्यपाल ने सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पुष्पअर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन से समारोह का शुभारंभ किया। राज्यपाल कलराज मिश्र ने पंडित हरिप्रसाद चौरसिया को शाल, श्रीफल और एक लाख रुपये का चेक प्रदान कर पुरस्कृत किया। गज सिंह ने राज्यपाल को स्मृति चिह्न प्रदान किया।
विज्ञापन


राज्यपाल ने विश्वविख्यात बाँसुरी वादक पं. हरिप्रसाद चौरसिया को महाराजा हनवंतसिंह मारवाड़ संगीत रत्न पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई दी और शुभकामनाएं व्यक्त कीं। गज सिंह ने इस समारोह में सान्निध्य प्रदान करने पर राज्यपाल का आभार जताया और बताया कि इस पुरुस्कार की परंपरा रही है कि यह हमेशा राज्यपाल द्वारा ही प्रदान किया जाता रहा है। गजसिंह ने राज्यपाल को स्मृति चिह्न प्रदान किया। इस अवसर पर पं. हरिप्रसाद चौरसिया की दो शिष्याओं देबोप्रिया, सुचिस्मिता चटर्जी और तबला संगतिकार आशीष रागवानी (मुम्बई) ने भाग लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल कलराज मिश्र ने महाराजा हनवंत सिंह के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि यह कितना सुखद है कि महाराजा हनवंत सिंह की याद की अक्षुण्ण रखने के लिए इस तरह का यह वार्षिक समारोह कलाओं समर्पित किया गया है। 

पं. चौरसिया देश की थाती
राज्यपाल ने पं. हरिप्रसाद चौरसिया के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के ख़ास पहलुओं की चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय शास्त्रीय संगीत को जिस तरह से उन्होंने अपनी बांसुरी से समृद्ध-संपन्न किया है, वह हमारे देश की थाती है।राज्यपाल ने कहा कि प्रख्यात बांसुरी वादक और संगीत मार्तण्ड पंडित हरि प्रसाद चौरसिया को बांसुरी वादक ही नहीं बल्कि बल्कि भारतीय संगीत की महान हस्ती बताते हुए कहा कि वे महान कलाकार हैं, जिन्होंने हमारे संगीत के माधुर्य और पारम्परिक राग-संगीत की पुरातन विरासत को निरंतर संपन्न किया है। राज्यपाल ने कहा कि पं. चौरसिया को पुरस्कृत करते हुए वे अपने आपको सौभाग्यशाली अनुभव कर रहे हैं। 


प्रगतिशील क्रांतिकारी परिवर्तन के प्रणेता
राज्यपाल कलराज मिश्र ने इस अवसर पर महाराजा हनवंतसिंह का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने राजशाही के जमाने में लोकतंत्र को सुदृढ़ करने का कार्य किया और अद्भुत कर्मयोग का परिचय देते हुए अपार लोकप्रियता पाते हुए जन-जन के प्रिय बने। उन्हीं के शासनकाल में मारवाड़ी काश्तकारी और भू-राजस्व अधिनियम को सबसे पहले प्रारम्भ करने का क्रांतिकारी, प्रगतिशील कार्य हुआ जिससे लाखों किसान एक ही दिन में अपने खेतों के स्थाई खातेदार बन गए। राज्यपाल ने हनुवंतसिंह के संगीत प्रेम, भू राजस्व, लोकतंत्र के प्रति आस्था और योगदान और पोलो मैच के प्रति रुझान सहित कई विलक्षणताओं का स्मरण किया। स्वर सुधा की अध्यक्ष चन्द्रा बूब और सचिव विवेक कल्ला, मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के प्रबन्धक जगतसिंह आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। शुरुआत में गज सिंह ने राज्यपाल और स्वर सुधा के सचिव विवेक कल्ला का स्वागत किया। पंडित हरिप्रसाद चौरसिया के सम्मान पत्र का पठन प्रियदर्शन ने किया और चंद्रा बूब ने पं. चौरसिया को सम्मान पत्र प्रस्तुत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed