फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur Gangrape: ABVP protests against the government

Jodhpur Gangrape: ABVP ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुलिस मुख्यालय घेरा, सुरक्षाबलों ने संभाला मोर्चा

Mon, 17 Jul 2023 06:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 17 Jul 2023 06:48 PM IST
सार

पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग पर अभाविप ने राजस्थान सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। नाकाम राजस्थान सरकार और कानून व्यवस्था के विरोध में पुलिस मुख्यालय का घेराव किया।

विज्ञापन
Jodhpur Gangrape: ABVP protests against the government
ABVP ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जोधपुर गैंगरेप की घटना पर पुलिस मुख्यालय, लाल कोठी पर प्रदर्शन किया गया। राजस्थान में लगातार महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार पर रोक लगाने में विफल राजस्थान सरकार की अभाविप कड़ी निंदा करती है तथा इस घटना में जुड़े सभी अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करती है। प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की जगह राजस्थान सरकार केवल बहाने बना रही है तथा इस संबंध में किए जा रहे विरोधों को पुलिस प्रशासन द्वारा दबाने का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन




अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा जोधपुर में गैंगरेप की अमानवीय घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और ऐसे संवेदनशील मुद्दे को लेकर सरकार की विफलता पर सवाल उठाया। राजस्थान में बलात्कार के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के मुताबिक देश में बलात्कार के सर्वाधिक मामलें राजस्थान से आते हैं। राजस्थान में हाल में अलग-अलग शहरों से बलात्कार के मामले बढ़ रहे हैं, उनको रोकने में प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल रही है। यह निंदनीय है कि सरकार कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।
विज्ञापन




अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के राष्ट्रीय मंत्री हुश्यार सिंह मीना ने कहा कि "राजस्थान में कानून की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है तथा प्रदेश सरकार ऐसी स्थिति को रोकने में असक्षम है। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजस्थान अपनी नाकामी को छुपाने के लिए मनगढ़ंत बातों को गढ़ रही है, जिससे जनमानस का ध्यान इस संवेदनशील घटना से विकेंद्रित किया जा सके। प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, युवाओं को रोज़गार दिलाने में विफल सरकार के खिलाफ आज अभाविप ने विरोध प्रदर्शन किया।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed