फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur Excise inspector and driver arrested for taking bribe of Rs 25,000 in Jodhpur

Jodhpur: एक्साइज इंस्पेक्टर और ड्राइवर 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, घर और ठिकानों पर तलाशी जारी

Wed, 15 Feb 2023 08:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 15 Feb 2023 08:40 PM IST
सार

एसीबी की अजमेर यूनिट टीम ने जोधपुर में कार्रवाई करते हुए बिलाड़ा सर्किल के एक्साइज इंस्पेक्टर सोमराज विश्नोई और उनके ड्राइवर सुनील विश्नोई (प्राइवेट व्यक्ति) को परिवादी से 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Jodhpur Excise inspector and driver arrested for taking bribe of Rs 25,000 in Jodhpur
रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसीबी मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर विभाग की एसयू अजमेर यूनिट ने बुधवार को जोधपुर में कार्रवाई करते हुए सोमराज विश्नोई आबकारी निरीक्षक वृत बिलाड़ा जिला जोधपुर और उनके वाहन चालक सुनील विश्नोई को परिवादी से 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि एसीबी की एसयू अजमेर यूनिट को परिवादी ने शिकायत दी थी, कि उसके द्वारा संचालित लाईसेंसशुदा शराब की दुकान को बिना रुकावट चलने देने की एवज में सोमराज विश्नोई आबकारी निरीक्षक मासिक बंधी के रूप में 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर परेशान कर रहा है।

विज्ञापन


शिकायत पर एसीबी अजमेर के उप महानिरीक्षक पुलिस समीर कुमार सिंह के सुपरविजन, एसीबी एसयू अजमेर इकाई के उपाधीक्षक पुलिस राकेश वर्मा के निर्देशन में शिकायत का वेरिफिकेशन किया गया। शिकायत सही पाए जाने पर बुधवार को पुलिस इंस्पेक्टर मीरा बेनीवाल ने टीम के साथ ट्रैप कार्रवाई करते हुए सोमराज विश्नोई पुत्र भगवानाराम निवासी प्लॉट नंबर नौ, मारवाड़ अस्पताल के पास मण्डोर, जोधपुर हाल आबकारी निरीक्षक वृत बिलाड़ा, जिला जोधपुर और उसके वाहन चालक सुनील विश्नोई पुत्र मांगीलाल निवासी 34, सूर्यनगर, बीजेएस कॉलोनी, पुलिस थाना महामंदिर, जोधपुर को परिवादी से 25 हजार रुपये की रिश्वत की रकम लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस समीर कुमार सिंह के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे का इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन




एसीबी एडीजी हेमंत प्रियदर्शी की अपील...
एसीबी के ADG हेमन्त प्रियदर्शी ने सभी प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 और Whatsapp हेल्पलाइन नंबर 94135-02834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed