फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur: A female nursing worker was cheated of Rs 2.40 lakh to save her daughter from a murder case.

Jodhpur: महिला नर्सिंगकर्मी से 2.40 लाख की ठगी, बेटी को हत्या केस से बचाने के लिए क्राइम ब्रांच से आया फोन

Fri, 10 May 2024 09:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 10 May 2024 09:19 PM IST
सार

बेटी के दुष्कर्म और हत्या के मामले में फंसने का खौफ दिखाकर उम्मेद अस्पताल की महिला नर्सिंगकर्मी से 2.40 लाख की ठगी की गई। शातिरों ने नोएडा क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर कॉल किया और महिला को अपने झांसे में लेकर फ्रॉड को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Jodhpur: A female nursing worker was cheated of Rs 2.40 lakh to save her daughter from a murder case.
महिला नर्सिंगकर्मी से ठगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के उम्मेद अस्पताल में कार्यरत महिला नर्सिंग कर्मचारी से 2.40 लाख की ठगी किए जाने का प्रकरण खांडाफलसा थाने में दर्ज हुआ है। ठगी करने वाले व्यक्ति ने खुद को नोएडा क्राइम ब्रांच से बताया और बेटी के दुष्कर्म और हत्या के केस में फंसाने की धमकी देकर रुपये ऐंठ लिए। घबराहट में नर्सिंग कर्मी ने रकम को ट्रांसफर कर दिया। बाद में पता लगा कि बेटी तो सकुशल है। इस बारे में अब खांडाफलसा पुलिस जांच में जुटी है। रुपये होल्ड या रिफंड कराने के जतन किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


डर से रुपये ट्रांसफर किए, बेटी से बात की तो सकुशल 
जीवणराम का कुआं नागौरी गेट के अंदर रहने वाली ललिता सोलंकी पत्नी कन्हैयालाल उम्मेद अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ में कार्यरत है। वह सात मई की सुबह अपनी ड्यूटी पर थी। तभी उसके मोबाइल पर एक वाटसअप कॉल आया कि उसके बेटी दुष्कर्म और मर्डर केस में फंस गई है। इसके लिए चार लाख रुपये देने होंगे। इसके लिए शातिर ने मो. शम्स अराफत खां के खाते में रुपये ट्रांसफर करने को कहा। 
विज्ञापन


झांसे में आकर ललिता सोलंकी ने अपने स्टाफ की मदद से पांच अलग-अलग खातों से 2.40 लाख रुपये शातिरों के खाते में ट्रांसफर कर दिए। बदमाशों ने खुद को नोएडा क्राइम ब्रांच से बताया था। रुपये ट्रांसफर करने के बाद ललिता सोलंकी ने अपनी बेटी से बात की तो पता लगा कि वह सकुशल है। तब उसको एहसास हुआ कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है। मामले में खांडाफलसा पुलिस ने धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed