फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Indian Army will deploy Apache combat helicopter near Pakistan border in Jodhpur

Jodhpur: पाकिस्तान सीमा के पास भारत बढ़ाएगा सैन्य ताकत; जोधपुर में अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर तैनात करेगी सेना

Mon, 01 Jan 2024 08:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 01 Jan 2024 08:32 PM IST
सार

भारतीय सेना अपाचे हेलिकॉप्टर की मदद से पश्चिमी रेगिस्तान में पाकिस्तान सीमा के पास अपनी लड़ाकू क्षमताओं को बढ़ाने जा रही है। 

विज्ञापन
Indian Army will deploy Apache combat helicopter near Pakistan border in Jodhpur
भारतीय वायुसेना का अपाचे - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय सेना जोधपुर में एक सैन्य स्टेशन पर अपने छह अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर तैनात करने जा रही है। भारतीय सेना के इस कदम से पश्चिमी रेगिस्तान मतलब पाकिस्तान सीमा के पास भारत की ताकत और मजबूत होगी।
विज्ञापन


सैन्य अधिकारियों के मुताबिक अमेरिका से इस संबंध में पहले ही अनुबंध हो चुका है, जिसके आधार पर फरवरी-मार्च में पहला हेलीकॉप्टर हिंडर एयर बेस पर पहुंचना है। इसके बाद हेलीकॉप्टरों को ऑपरेशन के लिए जोधपुर के एक सैन्य स्टेशन पर तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन


भारतीय वायु सेना के पास पहले से ही 22 अपाचे हेलीकॉप्टरों का एक बेड़ा है। ये हेलीकॉप्टर पश्चिमी और उत्तरी दोनों सीमाओं पर तैनात हैं। अब आने वाले हेलीकॉप्टरों को जोड़कर संख्या 28 तक पहुंच जाएगी। अमेरिकियों से अनुबंध के मुताबिक हम अपने 50 से अधिक पायलटों और तकनीशियनों को अमेरिकी सुविधाओं में प्रशिक्षित कर चुके हैं। बता दें इससे पहले अमेरिकी लड़ाकू हेलीकॉप्टरों को 2020 में चीनी आक्रमण शुरू होने के तुरंत बाद पूर्वी लद्दाख सेक्टर में तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed