फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Holi looks on the King's court in jaisalmer

यहां धुलण्डी पर लगता है बादशाह दरबार

Sun, 12 Mar 2017 11:52 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 12 Mar 2017 11:52 AM IST
विज्ञापन
Holi looks on the King's court in jaisalmer
सोनार दुर्ग में लगा बादशाह दरबार - फोटो : amar ujala
जैसलमेर में होली के त्योहार पर बादशाह दरबार लगाने की परम्परा सालों से आज भी जारी है।  शहर के सोनार दुर्ग पर धुलण्डी के दिन फाग गीतों के बीच बादशाही बरकरार, शहजादा सलामत के जयकारे गूंजते हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोनार दुर्ग स्थित बिल्ला पाड़ा में बादशाह—शहजादा का दरबार लगता है। यह दरबार बिल्कुल पुराने जमाने में लगने वाले दरबारों की तरह ही होता है। इसमें बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी बढ़—चढ़कर हिस्सा लेते हैं। यहां के लक्ष्मीनाथ मंदिर पहुंचकर जब बादशाह से पूछा जाता है कि बादशाह क्या फरमाता है तो बादशाह बना व्यक्ति अपनी श्रद्धानुसार राशि या फिर भोजन प्रसादी देने की घोषणा करता है। बादशाह किसी भी घर के व्यक्ति को बना दिया जाता है। जिस घर का सदस्य बादशाह या शहजादा बनता है, उनके यहां बधाइयोंं का दौर लगा रहता है। इस तरह की होली को देखने सात-समंदर पार से भी सैलानी आते हैं।
विज्ञापन


दरबार के पीछे की कहानी

किसी बाहरी क्षेत्र से एक व्यास जाति का ब्राह्मण धर्म परिवर्तन के डर से जैसलमेर भाग कर आया था। संयोग से वह दिन होली का अवसर था। जैसलमेर आकर जब उसने पीड़ा बयां कि तो होली पर्व के स्वांग के तौर पर उसे बादशाह बनाकर तख्त पर बिठा दिया। जब ब्राह्मण को खोजने संबंधित क्षेत्र के बादशाह के लोग यहां आए तो उन्होंने सोचा कि ब्राह्मण का धर्म परिवर्तन हो गया है यह सोचकर वे चले गए। जबकि हकीकत में यह होली का स्वांग था। तब से आज तक यहां बादशाही बरकरार, शहजादा सलामत...की परंपरा को हर वर्ष निभाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed