फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News: Father-Son Threatened for 2 Crore Extortion, Voice Messages Sent via VPN

Jodhpur News: ‘2 करोड़ दो, वरना...’, पिता-पुत्र को जान से मारने की धमकी, VPN से भेजे वॉइस मैसेज, पुलिस अलर्ट

Mon, 24 Aug 2026 03:44 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Mon, 24 Aug 2026 03:44 PM IST
सार

दो दिनों में अलग-अलग नंबरों से आए धमकी भरे कॉल और वॉइस मैसेज ने वकील और उनके परिवार की चिंता बढ़ा दी है। अज्ञात व्यक्ति ने पिता-पुत्र को जान से मारने की धमकी देकर 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है। पुलिस नंबरों को ट्रेस कर रही है।

विज्ञापन
Jodhpur News: Father-Son Threatened for 2 Crore Extortion, Voice Messages Sent via VPN
जोधपुर में वकील और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के नागौरी गेट थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देकर 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित को दो दिनों तक लगातार धमकी भरे कॉल और वॉइस मैसेज मिले। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए परिवार की सुरक्षा की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हनुमान कॉलोनी निवासी राजाराम ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 18 अगस्त की शाम करीब 6:21 बजे उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने उन्हें और उनके बेटे को संभलकर रहने की धमकी दी और मैसेज भेजने के बाद रुपए की व्यवस्था रखने को कहा। इसके कुछ मिनट बाद, करीब 6:28 बजे आरोपी की ओर से राजाराम के ऑफिस स्टाफ के मोबाइल पर भी धमकी भरा वॉइस मैसेज भेजा गया। राजाराम के अनुसार 19 अगस्त की शाम करीब 7:29 बजे एक अन्य नंबर से फिर धमकी भरा वॉइस मैसेज आया। लगातार धमकियां मिलने के बाद उन्होंने दोनों संदिग्ध नंबर ब्लॉक कर दिए। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा फिलहाल एमबीए की परीक्षा देने मुंबई गया हुआ है। आरोपी ने दोनों को जान से मारने की धमकी देते हुए 2 करोड़ रुपए की मांग की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Kotputli: चुनाव से पहले जाली नोटों का खेल बेनकाब, 40 हजार के असली नोट के बदले 4 लाख की नकली करेंसी, 2 गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


नागौरी गेट थाना अधिकारी सुरेश सोनी ने बताया कि 18 और 19 अगस्त को पीड़ित को दो धमकी भरे वॉइस मैसेज मिले हैं। शुरुआती जांच में मैसेज VPN के जरिए भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार आरोपी खुद को राहुल फतेहपुरिया बता रहा है और फिरौती की मांग कर रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और धमकी देने वाले नंबरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।


रोहित गोदारा गैंग से कनेक्शन की आशंका
वहीं सूत्रों के हवाले से इस वारदात के पीछे रोहित गोदारा गैंग का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी गैंग की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

जोधपुर में इससे पहले भी गैंग के नाम पर फिरौती मांगने के मामले सामने आ चुके हैं। अब इस नए मामले के बाद पुलिस के सामने आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने के साथ-साथ पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की चुनौती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed