{"_id":"58bbc6734f1c1b5801e7e3a5","slug":"expert-are-coming-for-search-the-disappearing-bird","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायब हो रहे इस पक्षी को ढूंढने देशभर से यहां आ रहें है एक्सपर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायब हो रहे इस पक्षी को ढूंढने देशभर से यहां आ रहें है एक्सपर्ट
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 05 Mar 2017 02:29 PM IST
विज्ञापन
गोडावण
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसलमेर का डेजर्ट नेशनल पार्क में 17 मार्च से देश की कई जानी मानी हस्तियां नजर आएंगी। मौका होगा एक ऐसे पक्षी की तलाश और गणना का जिसकी 70 फीसदी आबादी दुनिया में केवल इसी पार्क में पाई जाती है। यह पक्षी है गोडावण, जो राजस्थान का राज्य पक्षी भी है। इसकी गणना का कार्य डीएनपी में 17—25 मार्च तक किया जाएगा। इसके लिए देश के प्रसिद्ध वैज्ञानिक और बॉयोलोजिस्ट सुतीर्थ दत्ता भी पहुंच रहें है।
विज्ञापन
साथ ही कई फील्ड बॉयोलॉजिस्ट,बर्ड वैज्ञानिक, डीएनपी अधिकारी और बड़ी संख्या में स्वयंसेवक भी जैसलमेर पहुंचेगें। सर्वे का यह कार्य वाइल्ड लाईफ इंस्टीट्यूट आॅफ इंडिया और राजस्थान वन विभाग की ओर से किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सर्वे का यह कार्य करीब बीस हजार स्कवायर किमी में किया जाना है। गोडावण के सर्वे के लिए आठ स्थान चिन्हित किए गए है। जिसमें म्याजलर, सुदासरी, रामगढ़, मोहनगढ़,रासला, रामदेवरा, पोखरण व बाप सम्मलित है।
विज्ञापन
गणना के लिए 120 ग्रिड ब्लॉक बनाए गए है। मार्च में गोडावण का प्रजनन काल है इसलिए गणन का यह समय उपयुक्त माना जा रहा है। गणना के लिए कुल 40 टीम बनाई गई है। जो कि स्थानीय लोगों की मदद भी इसमें लेंगी। जानकार बताते है कि यह गणना वैज्ञानिक पद्धति से की जाएगी। इसमें पक्षियों की जानकारी के लिए जीपीएस की मदद भी ली जाएगी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार गोडावण की संख्या 140—150 के मध्य है।
विज्ञापन