फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Drunk man Murder parents and two sons committed suicide again in Jodhpur

Jodhpur: एक साथ पांच शव मिलने से लहूलुहान हुआ लोहावट, नशेड़ी शख्स का कारनामा सुन कलेजा कांप उठेगा

Fri, 04 Nov 2022 02:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 04 Nov 2022 02:02 PM IST
सार

राजस्थान के जोधपुर जिले में एक ही परिवार के पांच सदस्यों का शव मिलने से हर कोई सकते में है। आरोपी शंकर विश्नोई नशे का आदी था। इस बात को लेकर परिजन अक्सर उसे टोकते थे। परिवार उसके नशे की आदत के चलते परेशान रहता था।

विज्ञापन
Drunk man Murder parents and two sons committed suicide again in Jodhpur
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जोधपुर जिले में युवक ने अपना पूरा परिवार ही खत्म कर दिया। मां-बाप और दो बेटों की हत्या के बाद उसने भी सुसाइड कर लिया। यह दिल-दहला देने वाली वारदात लोहावट के पीलवां गांव की है। गांव में एक साथ पांच लाशें मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया, सनकी युवक दो दिन से अपने परिवार को नींद की गोलियां दे रहा था।

विज्ञापन


बता दें कि सनकी हत्यारे ने गुरुवार शाम पहले खेत में काम कर रहे पिता को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतारा, फिर घर पहुंचकर मां और अपने दो बेटों को खाने में नींद की गोलियां दे दीं। जब वे तीनों बेहोश हो गए तो एक-एक करके सभी को पानी की टांके में फेंक दिया। इसके बाद वह कुछ दूर रह रहे अपने मामा के घर पहुंचा और वहां टांके में कूद गया।
विज्ञापन


मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसान शंकर लाल (38) ने पहले अपने पिता सोनाराम (65) पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया और मौके से भाग गया। सोनाराम को घायल देख कुछ लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घर पहुंचकर शंकर लाल ने बाकी परिजनों के खाने में नींद की गोलियां मिला दीं। इससे सभी बेहोश हो गए तो सबसे पहले अपनी मां चंपा (55) को घर में बने पानी के टांके में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका बेटा लक्ष्मण (14) भी वहीं सो रहा था, उसे भी पानी में फेंक दिया। शंकर का छोटा बेटा दिनेश (8) अपनी मां के पास सो रहा था, सुबह करीब 5 बजे उसे भी टांके में फेंक दिया। बताया जा रहा है कि वह अपने परिजनों को दो दिन से नींद की गोलियां दे रहा था। शुक्रवार सुबह लोगों ने देखा कि पानी के टांके में शव तैर रहे हैं। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, शंकर लाल को नशे की लत थी, वह अफीम का नशा करता था। उसका अपनी पत्नी मैना से अनबन थी। पुलिस टीम ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। एफएसएल टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए हैं।

भाई का कमरा बंद था...
पुलिस ने बताया कि शंकर ने अपने भाई की पत्नी को भी नींद की गोलियां दी थी। ये भी कहा कि इसे आराम मिलेगा। वह गोली लेकर अपने बच्चों के साथ कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर दिया। सामने आया कि वह भाई की पत्नी को भी मारना चाहता था, लेकिन दरवाजा बंद होने की वजह से वह बच गए।

मां-बाप और बड़े बेटे की हत्या करने के बाद वह सुबह 5 बजे अपनी पत्नी के पास आया। यहां छोटे बेटे दिनेश को उठाया तो पत्नी की आंख खुली। इस पर बोला कि वह बच्चे को पेशाब करवा कर ला रहा है। लेकिन, पत्नी पर भी नींद की गोलियां का असर था तो वह उठ नहीं पाई। इसके बाद शंकर ने अपने बेटे को उठाया और सीधे पानी के टैंक में डाल दिया।


पत्नी बोली- नींद से उठी तो घर में खून देखा
पत्नी मैना ने पुलिस को बताया, जब नींद से उठी तब उसने घर में खून देखा और घर के सभी लोग वहां नहीं थे। वह दौड़ कर खेत में गई तो ससुर को लहुलुहान देखा और शोर मचाया। आस-पास से लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पिता को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed