फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   car hits the young man

सड़क किनारे खड़े युवक की ऐसे आई मौत

Tue, 07 Mar 2017 02:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 07 Mar 2017 02:51 PM IST
विज्ञापन
car hits the young man
हादसे के बाद सड़क पर पड़ा युवक का शव - फोटो : amar ujala
जोधपुर शहर के सांगरिया फांटा रोड पर भीलों की ढाणी के निकट मंगलवार को सड़क किनारे खड़े युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। नई बस्ती बोरानाडा का रहने वाला राणीदान सिंह सुबह भीलों की ढाणी के पास सड़क किनारे खड़ा था। इस दौरान सांगरिया से पाल की ओर आ रही तेज रफ्तार स्वीफ्ट डिजायर कार ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे वह उछल कर काफी दूर सड़क पर गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बोरानाडा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में रखवाया। उधर, घटना से गुस्साए लोगों ने यहां डिवाइडर बनाने की मांग को लेकर रास्ता जाम कर दिया। बाद में पुलिस ने लोगों से समझाइश कर मामले को शांत करवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed