फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Asaram's Ayurvedic treatment will be done in Jodhpur jail only

Jodhpur: आसाराम का जेल में ही चलेगा आयुर्वेदिक इलाज; पुत्र नारायण साईं की याचिका पर हाईकोर्ट से मिली राहत

Fri, 08 Sep 2023 08:52 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 08 Sep 2023 08:52 AM IST
सार

जोधपुर जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को राजस्थान हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। आसाराम के इलाज को कोर्ट से अनुमति मिल गई है। 

विज्ञापन
Asaram's Ayurvedic treatment will be done in Jodhpur jail only
आसाराम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को हाईकोर्ट से राहत मिली है। आसाराम की ओर से कोर्ट में आयुर्वेदिक उपचार के लिए याचिका दायर की गई थी। इस याचिका पर कोर्ट ने आसाराम को इलाज के लिए अनुमति दे दी है। ये आसाराम के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान की जोधपुर जेल में आसाराम आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। लंबे समय से इलाज को लेकर परेशान आसाराम के इलाज का रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन


आसाराम के पुत्र नारायण साईं की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। अधिवक्ता प्रदीप चौधरी ने हाईकोर्ट में ये याचिका दायर की थी। याचिका में आसाराम के आयुर्वेदिक उपचार की गुहार लगाई गई थी। जिसे कोर्ट ने मान्य कर दिया है। सुनावाई के दौरान जस्टिस मदन गोपाल व्यास की कोर्ट में याचिकाकर्ता के वकील ने बताया कि जोधपुर सेंट्रल जेल में सजा काट रहे आसाराम की उम्र 85 वर्ष के आसपास है। वह कई बीमारियों से पीड़ित हैं। इलाज के लिए आयुर्वेदिक उपचार की मांग की गई थी।
विज्ञापन


जेल में हो रहा बेहतर इलाज
इस पर विरोध पेश करते हुए सरकार की ओर पक्ष रखते हुए अतिरिक्त महाधिवक्ता अनिल जोशी ने कहा कि आसाराम की रूटीन स्वास्थ्य जांच हो रही है। इस अवस्था में छोटी-मोटी बीमारियां हैं। उनका उपचार एलोपैथिक पद्धति से किया जा रहा है। अतिरिक्त महाधिवक्ता ने सेंट्रल जेल के चिकित्सक की रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि रिपोर्ट में बताया गया कि आसाराम का इलाज बेहतर ढंग से हो रहा है। आयुर्वेदिक उपचार की आवश्यकता होने पर वो भी करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर कोर्ट ने फैसला देते हुए कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सा जांच की आवश्यकता होने पर सेंट्रल जेल के चिकित्सक और जेल अधीक्षक विचार करेंगे और उचित लगने पर उसे जेल में ही चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी। कोर्ट ने जेल अधीक्षक को आसाराम के इलाज के लिए आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के कुलपति का सहयोग लेने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed