{"_id":"68330bc231f3bac2cc06c88a","slug":"arif-mohammad-khan-says-operation-sindoor-showed-india-s-resolve-to-world-will-not-back-down-on-terrorism-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur: आरिफ मोहम्मद खान बोले- ऑपरेशन सिंदूर ने विश्व को दिखाया भारत का संकल्प, आतंकवाद पर पीछे नहीं हटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur: आरिफ मोहम्मद खान बोले- ऑपरेशन सिंदूर ने विश्व को दिखाया भारत का संकल्प, आतंकवाद पर पीछे नहीं हटेंगे
Sun, 25 May 2025 05:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 25 May 2025 05:53 PM IST
सार
Jodhpur News: बिहार के राज्यपाल आरिफ खान ने कहा कि कश्मीर का मुद्दा हो या पाकिस्तान से जुड़ा कोई विषय, भारत पीछे नहीं हटेगा। पक्ष-विपक्ष की एकजुटता ने देश की भावना को मजबूती दी है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
जोधपुर दौरे पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान रविवार को एक दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंचे। जोधपुर एयरपोर्ट पर कलेक्टर गौरव अग्रवाल, एडीएम सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित, आईपीएस हेमंत कलाल सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर ही मीडिया से बातचीत करते हुए राज्यपाल खान ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारत के रुख की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bundi: नाबालिग बेटी से छह साल से हो रहा था दुष्कर्म, सौतेला पिता और दोस्त ही निकला हैवान; पार्क में हुआ खुलासा
विज्ञापन
राज्यपाल आरिफ खान ने कहा कि पहली बार देश में पक्ष और विपक्ष दोनों एकजुट होकर आतंक के खिलाफ खड़े हुए हैं। यह संदेश भारत की ओर से सिर्फ पाकिस्तान को नहीं बल्कि पूरे विश्व को दिया गया है कि आतंकवाद को किसी भी सूरत में समर्थन नहीं मिलेगा।
कश्मीर और पाकिस्तान के मसले पर दो टूक
एयरपोर्ट से सर्किट हाउस पहुंचने के बाद गार्ड ऑफ ऑनर के बाद मीडिया से दोबारा संवाद करते हुए राज्यपाल खान ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की सैन्य शक्ति और राजनीतिक एकता दोनों का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि कश्मीर का मुद्दा हो या पाकिस्तान से जुड़ा कोई विषय, भारत पीछे नहीं हटेगा। पक्ष-विपक्ष की एकजुटता ने देश की भावना को मजबूती दी है।
यह भी पढ़ें- Jodhpur News: जोधपुर में बजरी माफिया का आतंक, डंपर चालक ने पुलिस जवान पर चढ़ाया वाहन; हालत गंभीर
राज्यपाल ने भारतीय सेना के साहस की सराहना करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने दुनिया को साफ संदेश दे दिया है कि अब कोई भी आतंकी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की घटनाएं कहीं भी नहीं होनी चाहिए और भारत इस दिशा में निर्णायक कदम उठा रहा है।