फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Amit Shah Jodhpur Visit he will address the working committee meeting

Rajasthan: अमित शाह आज जोधपुर में कार्यसमिति की बैठक को करेंगे संबोधित, शेखावत बोले- चुनावी यज्ञ का हुआ आगाज

Sat, 10 Sep 2022 10:28 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 10 Sep 2022 10:28 AM IST
सार

गृह मंत्री अमित शाह की जोधपुर में भव्य स्वागत करने की तैयारी है। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की बाइक रैली शाह के साथ आयोजन स्थल पर पहुंचेगी। वहीं रास्ते में अमित शाह पर पुष्प वर्षा किया जाएगा।

विज्ञापन
Amit Shah Jodhpur Visit he will address the working committee meeting
जोधपुर दौरे पर अमित शाह - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मारवाड़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। अमित शाह शनिवार को जोधपुर के रावण का चबूतरा मैदान में संभाग स्तरीय बूथ अध्यक्ष संकल्प महासम्मेलन और कायलाना स्थित लेक व्यू रिसोर्ट में भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक के समापन सत्र को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री का सुबह करीब साढ़े दस बजे तनोट माता मंदिर गए, जहां उन्होंने तनोट परिसर में सीमा पर्यटन विकास कार्य का शिलान्यास किया। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जिस तरह का उत्साह है, निश्चित रूप से गृहमंत्री का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। इससे वर्ष 2023 के चुनाव यज्ञ का आगाज होगा। राजस्थान की जनता एक नया इतिहास साल 2023 के चुनाव में रचेगी। मोदीजी के चेहरे के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे और कामयाब होंगे।

विज्ञापन



आयोजनस्थल का अवलोकन के दौरान केंद्रीय मंत्री शेखावत ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान गजेंद्र सिंह शेखावत ने महासम्मेलन की तैयारियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साल 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले यज्ञ की पहली आहुति यहीं से होगी। शाह चार संसदीय क्षेत्रों जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर-सिरोही और पाली क्षेत्र की 33 विधानसभा क्षेत्रों के बूथ कार्यकर्ताओं में दम भरेंगे। शेखावत ने कहा कि भाजपा संगठन की ताकत के आधार पर चलने वाली पार्टी है। यहां करीब 9198 बूथ से कार्यकर्ता आ रहे हैं। विभिन्न मोर्चा के सभी लोग यहां आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Amit Shah Jodhpur Visit he will address the working committee meeting
तनोट मंदिर कॉम्पलेक्स का शिलान्यास करते अमित शाह - फोटो : Amar Ujala Digital

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के आदिवासियों का सम्मान बढ़ाया है, अनुसूचित जाति वर्ग, ओबीसी वर्ग के लोगों का सम्मान बढ़ाया है। देश का प्रत्येक तबके का आदमी मानता है कि भाजपा और मोदीजी का नेतृत्व न केवल उनके जीवन में परिवर्तन लाता है लेकिन देश की स्थिति में परिवर्तन ला सकता हैं। आज हमारा देश दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गया है। 


तीन विशाल डोम बनाए
रावण का चबूतरा मैदान में संभाग स्तरीय बूथ अध्यक्ष संकल्प महासम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। सम्मेलन के लिए विशाल तीन डोम बनाए गए हैं। विशाल मंच सजाया गया है। राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, केंद्रीय मंत्री शेखावत, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, संभाग प्रभारी व प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, सम्मेलन प्रभारी पूर्व सांसद नारायण पंचारिया, पूर्व सांसद राजेन्द्र गहलोत, भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने मंच व्यवस्था और समूचे पंडाल का अवलोकन किया। 


सूर्यनगरी में शाह के भव्य स्वागत की तैयारी

सूर्यनगरी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भव्य स्वागत की तैयारियां की गई हैं। उनका राजस्थानी परंपरा से भव्य स्वागत किया जाएगा। शहर के लगभग सभी प्रमुख चौराहों को भाजपा के झंडों से सजाया गया है। प्रमुख स्थानों पर रंगोली बनाकर स्वागत किया जाएगा। शाह के आगमन पर एयरपोर्ट से आयोजन स्थल तक अनेक स्थानों पर कार्यकर्ता पुष्पवर्षा से स्वागत करेंगे। युवा मोर्चा कार्यकर्ता बाइक रैली के रूप में गृहमंत्री का स्वागत करेंगे और एयरपोर्ट से लेक व्यू तक कतारबद्ध होकर चलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed