{"_id":"663c8efcd3114ba6aa0d641a","slug":"a-short-circuit-in-the-electric-wires-caused-a-fire-in-the-scooter-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur: बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से स्कूटी में लगी आग, क्षेत्रवासियों ने पानी डाल बुझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur: बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से स्कूटी में लगी आग, क्षेत्रवासियों ने पानी डाल बुझाया
Thu, 09 May 2024 02:23 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 09 May 2024 02:23 PM IST
सार
Jodhpur: शहर के बनिया बाड़ा क्षेत्र में बुधवार देर रात बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस आग से एक स्कूटी इसकी चपेट में आ गई। फिलहाल लोगों कीस सूझबूझ से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जोधपुर के जालोरी गेट के भीतरी शहर बनिया बाड़ा क्षेत्र में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से बिजली पोल के नीचे खड़ी एक स्कूटी इसकी चपेट में आ गई। लोगों ने स्कूटी पर पानी डालकर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में स्कूटी पूरी तरह जल गई। जलती स्कूटी के आस-पास खड़े वाहनों को तुरंत हटाए और आग को बुझाया। शॉर्ट सर्किट से देर रात बत्ती गुल होने से लोग गर्मी के चलते काफी परेशान हुए।
विज्ञापन
क्षेत्रवासियों ने पाया आग पर काबू
क्षेत्र वासियों ने बताया कि देर रात बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। तार नीचे खड़ी स्कूटी के सीट पर गिरा, जिसके बाद स्कूटी की सीट जलने लगी जिसे मशक्कत के बाद काबू पाया गया। क्षेत्र के लोगों गुरुवार सुबह बिजली विभाग को सूचना दी है।
विज्ञापन