फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   12 died in Jodhpur cylinder blast 15 injured in critical condition

Rajasthan: जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट में कुल 12 की मौत, 15 की हालत गंभीर, गांव में पसरा मातम

Sun, 11 Dec 2022 08:39 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 11 Dec 2022 08:39 AM IST
सार

जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट में अब भी 42 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
12 died in Jodhpur cylinder blast 15 injured in critical condition
जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट - फोटो : Social Media

विस्तार

जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को कुल चार लोगों की मौत हो गई। अब ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या 12 हो गई है।

विज्ञापन
 

हादसे में कुल 61 लोग झुलस गए थे। बरात की गाड़ियों से 54 लोगों को महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया था। दो मासूम चचेरे भाइयों की मौत हो चुकी थी। छह लोगों की शुक्रवार और चार लोगों की शनिवार को मृत्यु हो गई। 42 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन

हादसे में इनकी चली गई जान

जोधपुर ब्लास्ट में गंभीर घायल भुंगरा गांव निवासी सुआदेवी (60) पत्नी हमीरसिंह, पूनम (11) पुत्री बाबूसिंह, सज्जन कंवर (10) पुत्री उत्तमसिंह और जैसलमेर में सांकड़ा थानान्तर्गत चोख गांव निवासी सुरेन्द्रसिंह उर्फ सुरेश 30 पुत्र डूंगरसिंह की मृत्यु हुई है। चन्द्रा कंवर, धापू कंवर, कंवरू कंवर, धापू कंवर, कंवराजसिंह व प्रकाश कंवर की शुक्रवार को और दुल्हे सुरेन्द्रसिंह के भतीजे रतनसिंह और भतीजी खुशबू कंवर की गुरुवार को ही मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed