फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur Violence District Collector Himanshu Gupta ADG Law and Order of the state held a press conference

Jodhpur Violence: 97 गिरफ्तार, पुलिस ने खुद बताया- उपद्रव रोकने में कहां हो गई चूक

Wed, 04 May 2022 10:50 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 04 May 2022 10:50 AM IST
सार

जोधपुर हिंसा मामले में जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता, प्रदेश के एडीजी लॉ एंड आर्डर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

विज्ञापन
Jodhpur Violence District Collector Himanshu Gupta ADG Law and Order of the state held a press conference
जोधपुर में हिंसा - फोटो : ANI

विस्तार

जोधपुर शहर में ईद पर हुए उपद्रव के बाद तनाव जारी है। मामले में अब तक 97 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इंटरनेट सेवा आगामी आदेश तक बंद कर दी गई है। 

विज्ञापन


जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता, प्रदेश के एडीजी लॉ एंड आर्डर हवा सिंह घुमरिया और जोधपुर पुलिस कमिश्नर नवज्योति गोगई ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्होंने बताया कि फिलहाल कर्फ्यू ग्रस्त इलाके में शांति है। कहीं पर भी सांप्रदायिक घटना कर्फ्यू लगाने के बाद नहीं हुई है। एडीजी घुमारिया ने कहा कि पुलिस की तरफ से यदि कोई  खामी रही है तो इसकी भी जांच की जाएगी। वहीं कमिश्नर गोगोई ने माना कि भीड़ के अनुरूप पुलिस बल तैनात नहीं था। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिसने भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन

निर्धारित समय पर होगी बोर्ड परीक्षा

इस दौरान जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि कर्फ्यूग्रस्त इलाकों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। बोर्ड की परीक्षाएं निश्चित समय पर की जाएगी। छात्रों के प्रवेश पत्र के आधार पर अपनी परीक्षा देने आ जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


जोधपुर पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपियों को डिटेन और पहचान करने का काम लगातार जारी है। सीसीटीवी के आधार पर पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी आरोपी नहीं बचेगा। जिसने भी गलती की है, उसे पकड़ा जाएगा।


कहां चूक गई पुलिस

क्या इंटेलिजेंस इनपुट के हिसाब से पुलिस उपस्थित था? इस प्रश्न पर जोधपुर पुलिस कमिश्नर ने माना कि उपस्थिति तो थी लेकिन भीड़ के अनुपात में हमारा जाब्ता कम था। उन्होंने दावा किया कि जिस तरह की घटना हुई, हम उसे मैनेज करने में सफल रहे। जबकि हवा सिंह घुमरिया ने कहा कि शत-प्रतिशत सफल होते तो हम यहां बैठे नहीं होते। प्रेस के माध्यम से घुमरिया ने अपील की कि लोग अफवाहों पर न ध्यान दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed