फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur scientist inspired by Make in India made 13 inventions

Rajasthan: बोरवेल में गिरे बच्चे को आधे घंटे में निकालेगा रोबोट, महज आठवीं पास ने किए 13 रोचक आविष्कार

Sat, 20 Aug 2022 10:35 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 20 Aug 2022 10:35 AM IST
सार

जोधपुर के इस वैज्ञानिक ने मेक इंडिया से प्रभावित होकर 13 आविष्कार कर डाले। अब वो दिल्ली पहुंचकर पीएम मोदी को अपने आविष्कार सौंपेंगे। इसी क्रम में वो सीकर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

विज्ञापन
Jodhpur scientist inspired by Make in India made 13 inventions
सीकर पहुंचा जोधपुर का ग्रामीण वैज्ञानिक - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जोधपुर के महज आठवीं पास गणपत सिंह ने 13 ऐसे आविष्कार किए हैं कि हर कोई उनकी प्रतिभा का कायल हो गया है। उनके आविष्कारों में एक ऐसा रोबोट भी है, जो बोरवेल में गिरे बच्चों को आधे घंटे में सकुशल वापस निकाल सकता है। गणपत सिंह अपने आविष्कार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपने के लिए 11 अगस्त को जोधपुर से पैदल ही दिल्ली के लिए निकल चुके हैं। ऐसे में जगह-जगह इस ग्रामीण वैज्ञानिक का स्वागत कर उनका मनोबल बढ़ाया जा जा रहा है।

विज्ञापन


कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेक इंडिया के तहत नए इनोवेशन पर जोर दिया था। इसीसे प्रभावित होकर जोधपुर जिले के रोडे जी की ढाणी, कोलू पाबूजी के ग्रामीण युवा ने घर के कबाड़ से कई रोचक आविष्कार कर डाले। 11 अगस्त को अपने गांव से पैदल रवाना होकर यह युवा वैज्ञानिक अपने दल के साथ 650 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकल पड़ा। वे अब दिल्ली पहुंच कर प्रधानमंत्री मोदी को अपने आविष्कार सौंपेंगे।

विज्ञापन


वैज्ञानिक गणपत सिंह ने बताया कि वह अपने घर पर ही कबाड़ और अन्य तकनीकी संसाधन खरीद कर कुछ नया करने का निश्चय किया। वे लगातार 22 महीनों के अथक प्रयास के बाद 13 ऐसे आविष्कार किए, जो भारतीय सेना सहित अन्य क्षेत्रों में बहुत ही रोचक और उपयोगी सिद्ध होंगे। इस युवा वैज्ञानिक ने कोरोना काल से लेकर अब तक अपने अथक प्रयासों से एक से बढ़ एक कई अविष्कार किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं आविष्कार
  • वैज्ञानिक गणपत सिंह ने मानव रहित सेना के लिए रोबोट बनाया है, जो दुश्मनों का खात्मा आसानी से कर सकता है।
  • बोरवेल में आए दिन छोटे बच्चों की गिरने की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए एक ऐसा रोबोट बनाया है, जो आधे घंटे में बोरवेल में गिरे बच्चे को सकुशल वापस निकाल सकता है। 
  • दूरदराज इलाकों में रहने वाले आम जनों और विशेषकर सेना के जवानों के लिए एक लीटर पानी से लगभग एक महीने तक लाइट प्रदान करने वाली बैटरी का आविष्कार।
  • प्लास्टिक पॉलिथीन मुक्त भारत सहित 13 आविष्कार किए हैं। जिन्हें पैदल यात्रा कर दिल्ली पहुंचकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को अपने दल के साथ इन आविष्कारों को सौपेंगे।
  • सीकर पहुंचने पर इस वैज्ञानिक ग्रामीण का जोरदार स्वागत किया गया। शहर के पालवास स्थित करणी माता मंदिर में लोगों ने युवा वैज्ञानिक का मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed