Rajasthan: तेज रफ्तार बस ने युवक को कुचला, जोधपुर पुलिस ने शव को कचड़ा गाड़ी से भेज दिया अस्पताल
मामला सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर जोधपुर पुलिस की निंदा कर रहे हैं। वहीं अस्पताल प्रशासन ने भी शव कचरा गाड़ी से आने की पुष्टि की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोधपुर पुलिस का एक अमानवीय चेहरा सामने आया है। प्रतापनगर एसपी कार्यालय के पास एक कचरा बीनने वाले व्यक्ति को बस ने कुचल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निगम की कचरा उठाने वाली गाड़ी में डालकर एमडीएम ट्रॉमा सेंटर भेज दिया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आला अधिकारियों ने संबंधित थाने से मामले की जानकरी ली है। देव नगर थाना अधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि मौके पर भीड़ जमा हो रही थी। वहां मौजूद हेड कांस्टेबल रावत सिंह ने लोडिंग टैक्सी मंगाने का प्रयास किया लेकिन कोई टैक्सी नहीं आई। जल्दी शव को अस्पताल पहुंचाने के लिए उसने कचरा गाड़ी में शव रखकर अस्पताल भेज दिया। दूसरी ओर एमडीएम ट्रॉमा सेंटर के कर्मचारियों ने भी कचरा गाड़ी से शव आने की पुष्टि की है।
सोशल मीडिया पर लोग देवनगर थाना पुलिस की इस कदम की निंदा कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस कश्मिनर ने खुद घटना की जानकारी ली। इसके बाद एसीपी चक्रवर्ती सिंह को जांच सौंपी गई है। ऐसे में दोषी पुलिस कर्मी पर गाज गिरने की पूरी संभावना है।