{"_id":"6230cb7d416bb26bfc7734c3","slug":"jodhpur-police-arrested-four-smugglers","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur: 89 किलो अवैध डोडा पोस्त और 1930 अफीम के पौधे बरामद, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur: 89 किलो अवैध डोडा पोस्त और 1930 अफीम के पौधे बरामद, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
Tue, 15 Mar 2022 10:53 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 15 Mar 2022 10:53 PM IST
सार
राजस्थान पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास अवैध डोडा पोस्त और अफीन के पौधे बरामद किए हैं। पकड़ा गया एक आरोपी अपने घर के पास ही अफीम की खेती कर रहा था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोधपुर पुलिस ने मंगलवार को 89 किलो अवैध डोडा पोस्त और 1930 अफीम बरामद कर चार तस्कारों को गिरफ्तार किया है। डोडा पोस्त के परिवहन में लगे ट्रैक्टर ट्रॉली को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त और अफीम के पौधे के साथ पुखराज (22) पुत्र मगाराम, दुर्गाराम (25) पुत्र मगाराम निवासी सियोलनगर पुलिस थाना भोजासर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से डोडा पोस्त परिवहन में उपयोग की गई ट्रैक्टर ट्रॉली सहित 61 किलो 200 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया है। भोजाराम (32) पुत्र दीपाराम को पांच किलो डोडा पोस्त, रेवंतराम (27) पुत्र गोमाराम के पास से 23 किलो डोडा पोस्त और 1930 अवैध अफीम के पौधे बरामद किए गए हैं। आरोपी रेवंतराम अपने घर के पास ही अफीन की खेती कर रहा था।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर भोजासर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही हिस्ट्रीशीटर बदमाश उर्जाराम पुत्र पूनाराम निवासी सियोलनगर की तलाश भी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से अन्य तस्करों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन