फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur: cops son rams car into multiple vehicles, one killed, two injured

राजस्थान: जोधपुर में पुलिस अफसर के बेटे ने कार से कई वाहनों को ठोंका, एक की मौत दो घायल

Fri, 15 Oct 2021 04:50 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, जोधपुर
पीटीआई, जोधपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 15 Oct 2021 04:50 PM IST
सार

एक पुलिस इंस्पेक्टर का बेटा अपने दो दोस्तों के साथ पड़ोसी की कार से लांग ड्राइव पर निकला था। लौटते वक्त उसने बेकाबू कार से कई लोगों को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Jodhpur: cops son rams car into multiple vehicles, one killed, two injured
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर शहर में बीती रात एक पुलिस इंस्पेक्टर के बेटे ने तेज रफ्तार से कार चलाते हुए कई वाहनों को ठोंक दिया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो घायल हो गए।

विज्ञापन

यह घटना चोपासनी रोड पर गुरुवार देर रात हुई। इंस्पेक्टर जुल्फिकार अली के 18 साल का बेटा जैद अपने पड़ोसी से कार मांग कर अपने दो दोस्तों के साथ लांग ड्राइव के लिए निकला था। घर वापस लौटते वक्त जैद कार से नियंत्रण खो बैठा। उसने एक निजी अस्पताल के पास स्पीड ब्रेकर भी कूदाए। इसके बाद बेकाबू कार ने सड़क किनारे एक दुकान को टक्कर मारी। इसके बाद एक स्कूटर चालक और फिर एक बाइक सवार को ठोंका। दुकान के बाहर स्कूटर पर बैठे सदाकत अली नाम के व्यक्ति की कार की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

आरोपी की जमकर पिटाई
इस हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों व हताहतों के परिचितों ने कथित तौर पर जमकर पिटाई की। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर जुल्फिकार अली मौके पर पहुंचे व अपने बेटे को भीड़ से छुड़ाया। कार सवारों तीनों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। प्रताप नगर क्षेत्र के एसीपी नीरज शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हादसे के वक्त कार कौन चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed