{"_id":"618a75e649ae5f782f1873a9","slug":"jodhpur-audi-car-rams-over-11-people-16-year-old-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोधपुर: तेज रफ्तार ऑडी कार हुई बेकाबू, 11 लोगों को मारी टक्कर, 16 साल के लड़के की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोधपुर: तेज रफ्तार ऑडी कार हुई बेकाबू, 11 लोगों को मारी टक्कर, 16 साल के लड़के की मौत
Tue, 09 Nov 2021 07:44 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 09 Nov 2021 07:44 PM IST
सार
इस कार के आगे कुछ दो पहिया वाहन चल रहे हैं और कार इन्हें उड़ाते हुए खोखे से टकरा गई। ऑडी कार ने सबसे पहले एक एक्टिवा सवार को पीछे से टक्कर मारी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोधपुर के एम्स रोड पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ऑडी कार ने 11 लोगों को उड़ा दिया। इस हादसे में 16 साल के लड़के की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। कार चालक ऑडी से अपना नियंत्रण खो बैठा और कार आगे आने वालों को टक्कर मारती हुई सड़क किनारे खोखे से जा टकराई।
इस तरह हुई कार बेकाबू
शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के नंदनवन ग्रीन के रहने वाले 50 वर्षीय अमित नागर अपनी ऑडी कार लेकर जा रहे थे। पाल रोड से एम्स की तरफ जाते समय पेट्रोल पंप से ठीक पहले भीड़ के बीच कार अचानक बेकाबू हो गई। कार के आगे कुछ दो पहिया वाहन चल रहे हैं और कार इन्हें उड़ाते हुए खोखे से टकरा गई। ऑडी कार ने सबसे पहले एक एक्टिवा सवार को पीछे से टक्कर मारी। एक्टिवा सवार हवा में उछल कर नीचे आ गिरा।
आगे चल रहे लोग कुछ संभल पाते तब तक कार ने एक मोटर साइकिल और एक स्कूटी को टक्कर मार दी। इसके बाद कार ने वहां सड़क किनारे बनी झोपड़ियों के बाहर से निकल रहे एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी। कुछ लोगों को चपेट में लेने के बाद कार एक खोखे से टकराकर रूक गई। कार के रुकते ही ड्राइवर अमित वहां से निकल कर सीधे बासनी पुलिस थाने पहुंच गया। सभी घायलों का एम्स में उपचार चल रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर पहुंचते ही घायलों से मिलने पहुंचे।