{"_id":"668020ffa4215565280e7f2e","slug":"two-died-a-painful-death-due-to-electric-shock-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu News: करंट की चपेट में आने से दो की दर्दनाक मौत, एक चूरू रेफर; परिजनों की रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu News: करंट की चपेट में आने से दो की दर्दनाक मौत, एक चूरू रेफर; परिजनों की रोकर बुरा हाल
Sat, 29 Jun 2024 08:28 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 29 Jun 2024 08:28 PM IST
सार
Jhunjhunu: झुंझुनू के बाद बिसाऊ कस्बे में करंट की चपेट में आने से एक महिला व युवक की मौत हो गई। वहीं एक महिला को गंभीर हालात में चुरू रेफर किया है। हादसा सुबह 10 से 10ः30 के करीब अलग अलग जगह हुआ।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जानकारी के अनुसार बिसाऊ कस्बे के सीतला चौक के पास जटिया स्कूल रोड पर रहने वाली़ बबीता (30) अपनी सास शारदा के साथ घर की छत पर कपडे़ सुखा रही थी। जैसे ही उन्होंने तार पर कपड़े डाले दोनों को जोर का करंट लगा। जिससे बबीता की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं शारदा को गंभीर हालात में चूरू के भारतीया अस्पताल रेफर किया है। परिजनों ने बताया कि घर के पास से गुजर रही 11 हजार केवी में कट लगा हुआ है, जिसके कारण हादसा हुआ है। प्लास्टिक कवर लगाने की मांग की थी, लेकिन ध्यान नहीं दिया। इसी तरह दूसरा हादसा कस्बे के जांगिड़ भवन के पास हुआ। जहां चाबी निकालते समय 11 हजार केवी लाइन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक दिनेश 24 वर्ष पुत्र देवकीनन्दन सैनी सीकर जिले के रामगढ़ के नीमा की ढ़ाणी का रहने वाला था। बिसाऊ कस्बे में जांगिड़ भवन के सामने कैफै का संचालन करता है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जांगिड़ भवन के सामने दिनेश का फर्स्ट फ्लोर पर कैफे है। सुबह साढ़े 10 के करीब दिनेश ने उपर से ही अपने किसी परिचत को बाइक की चाबी फेंकी। लेकिन एक रस्सी में अटक गई। दिनेश चाबी को निकालने की कोशिश कर रहा था, अचानक पास से गुजर रही 11 हजार केवी की लाइन की चपेट आ गया। अचेत होकर बालकनी में गिरा गया। स्थानीय लोगों ने दिनेश को अस्पताल में पहुंचाया। जहां से उसे चूरू के भरतीया अस्पताल रेफर कर दिया । जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की सूचना पर JEN अमित कुमार मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगां ने बताया कि कस्बे में जगह जगह खंभों में करंट दौड़ रहा है। विभाग से शिकायत की थी, प्लास्टिक कवर चढ़ाने की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन