फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Rajasthan Roadways bus arrived for the first time after independence

Jhunjhunu: आजादी के बाद पहली बार पहुंची राजस्थान रोडवेज की बस, स्वागत में उमड़ापुरा गांव

Tue, 13 Feb 2024 09:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 13 Feb 2024 09:06 PM IST
सार

Jhunjhunu: पिछले कई वर्षों से सरकार द्वारा हर ग्राम पंचायत मुख्यालय को यातायात सुविधा से जोड़ने के दावे के बाद भी किशोरपुरा गांव इस सुविधा से वंचित था। लेकिन बुधवार का दिन गांव के लिए वरदान साबित हो गया। गांव में पहली बार रोडवेज बस सेवा को देखकर ग्रामीणों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। बस के चालक और परिचालक का बकायदा गाजे बाजे के साथ सम्मान किया जायेगा। प्रबुद्ध लोगों द्वारा बस को हरी झंडी दिखाकर जयकारों के साथ रवाना किया जायेगा।

विज्ञापन
Rajasthan Roadways bus arrived for the first time after independence
आजादी के बाद पहली बार पहुंची राजस्थान रोडवेज की बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा ने बताया कि विद्याधर नगर डीपो की यह बस रोज सुबह प्रातः किशोरपुरा बस स्टेंड से 5:30 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेगी। वापसी में जयपुर सिंधी कैंप बस स्टेंड से सांय 5:45 पर रवाना होगी। जो चौमू, सामोद, अजीतगढ़ थोई, चला, गुहाला, ताल स्टैंड से होकर मावता, जहाज, खोह, गुड़ा, पौंख किशोरपुरा मोड़, चौफूल्या से मोरिंडा सड़क होकर किशोरपुरा गांव पहुंचेगी।
विज्ञापन


गांव में रोडवेज के पहुंचने पर स्वागत कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। जिसमें चालक परिचालक के अलावा रोडवेज सुविधा शुरू करवाने में सहयोग करने वाले उप मुख्यमंत्री के अनुभाग अधिकारी देवेंद्र सिंह के परिवार के समुद्र सिंह, श्रवण सिंह, शिवपाल सिंह इत्यादि का गुलाम हुसैन, सिराजूदीन, आस मोहम्मद, इंतजार अली, शाहरु खान की मण्डली के द्वारा बैंड बाजा बजवाकर फूल मालाओं से ग्रामीणों ने जोरदार सम्मान स्वागत सत्कार किया।
विज्ञापन


बांटी गई मिठाई
बस की खुशी में मिठाई वितरित की गई। चामुंडा माता मदिर के संत हरी दास तुरंत दास महाराज,प्रमुख समाज सेवी सुरेश मीणा किशोरपुरा,सरपंच मोहन लाल,राजेश खटाणा किशोरपुरा, राजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, शंकर सिंह, दिलीप सिंह, नत्थू सिंह, जगदीश सिंह, युवा नेता जेपी खटाणा, अभिजीत सिंह, देवेन्द्र सिंह, बीरबल मास्टर, महेश सैनी खोकरयाली, इंस्पेक्टर जय सिंह शेखावत, बाबूलाल मेघवाल सहित कई वरिष्ठ जनों ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed