{"_id":"65e6d46dbdaa4841d805741d","slug":"rajasthan-news-patwari-has-been-wandering-for-14-days-to-pay-charge-now-approached-the-district-collector-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: चार्ज देने के लिए 14 दिनों से भटक रहा है पटवारी, अब समस्या लेकर जिला कलेक्टर का रुख किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: चार्ज देने के लिए 14 दिनों से भटक रहा है पटवारी, अब समस्या लेकर जिला कलेक्टर का रुख किया
Tue, 05 Mar 2024 01:47 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:47 PM IST
सार
Jhunjhunu: तबादला होने के बाद चार्ज देने के लिए दर-दर भटक रहे पटवारी से कोई भी जिम्मेदार चार्ज लेने के लिए तैयार नहीं है। मामले को लेकर अब पटवारी जिला कलेक्टर को अपनी समस्या से अवगत कराने की तैयारी में है।
विज्ञापन
रिकॉर्ड की गठरी लिए पटवारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले की मलसीसर तहसील की टमकोर ग्राम पंचायत का पटवारी ग्राम पंचायत के रिकॉर्ड की गठरी लिए चार्ज देने के लिए भटक रहा है लेकिन एक भी पटवारी चार्ज लेने को तैयार नहीं है। ग्राम पंचायत के रिकॉर्ड की गठरी लेकर पटवारी ने गिरदावर व तहसीलदार के पास भी गुहार लगाई लेकिन उन्होंने भी जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया।
विज्ञापन
जिला परिषद सदस्य गोकुलचंद को इसकी वजह बताया जा रहा है। पटवारी होशियार सिंह ने बताया कि 20 फरवरी को मेरा स्थानांतरण पटवार मंडल, नयासर तहसील झुंझुनू कर दिया गया था। तहसीलदार के आदेश निकालने के बाद भी मौजूद 24 पटवारियों में से एक भी चार्ज लेने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि जिला परिषद सदस्य गोकुलचंद की राजनीति में बड़ी अप्रोच है और वे सभी अधिकारी-कर्मचारियों की बेवजह शिकायत करते रहते हैं। इसके डर से कोई भी पटवारी बार-बार निवेदन करने पर भी चार्ज नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
पटवारी ने गिरदावर, तहसीलदार से भी चार्ज दिलवाने के लिए निवेदन किया लेकिन उन्होंने भी असमर्थता जाहिर कर दी। अब पटवारी होशियार सिंह ने जिला कलेक्टर से मिलकर समस्या के बारे में अवगत कराने का विचार किया है।
विज्ञापन