फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Rajasthan News Man Fallen Into Deep Well Leg Bone Broken Survived for 4 Days

Rajasthan: 200 फीट गहरे कुएं में गिर गया था शख्स, चार दिन तक रहा भूखा-प्यासा…पैर की हड्डी भी टूटी; जिंदा बचा

Mon, 30 Sep 2024 02:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 30 Sep 2024 02:26 PM IST
सार

Rajasthan: कहते है जिसे भगवान बचाना चाहे फिर उसका कोई कुछ नहीं कर सकता है। ये कहावत चरितार्थ हुई है झुंझनू के बाकली ढाणी के 27 वर्षीय राजकुमार सैनी के साथ। राजकुमार कुएं में गिर गया था और चार दिन तक भूखा प्यासा इसी कुएं में रहा। हालांकि ग्रामीणों द्वारा रेस्क्यू कर उसे जिंदा बचा लिया गया है।

विज्ञापन
Rajasthan News Man Fallen Into Deep Well Leg Bone Broken Survived for 4 Days
कुएं से जिंदा निकला शख्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गत चार दिन पहले झुंझनू के बाकली ढाणी का रहने वाला 27 वर्षीय राजकुमार सैनी पुत्र सुरजाराम सैनी घर से लापता हो गया था। परिजनों ने काफी तलाश करने के बाद शनिवार की रात्रि उदयपुरवाटी पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रविवार की दोपहर में परिवार के सदस्य पूर्णमल सैनी खोजते हुए निकला तो डेरिया वाली ढाणी कुएं की तरफ अचानक आवाज सुनाई दी। जिस के बाद लोग एकत्रित होने शुरू हो गए।

विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर लॉरिंग मशीन और एंबुलेस बुलाई गई। ग्रामीणों की सहायता से लोरिंग मशीन के द्वारा एक घंटे की मशक्कत के बाद बड़ी मुश्किल से सकुशल जिंदा निकाल लिया गया। हालांकि इस हादसे में राजकुमार का एक पैर फ्रैक्चर हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुएं की गहराई 200 फीट से अधिक बताई जा रही है।
विज्ञापन



आदिवासी मीन सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा ने बताया कि मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है। इतनी गहराई से गिरने के बावजूद और चार दिन से भूखा प्यासा रहकर भी राजकुमार मौत के मुंह से बाहर आ गया। ये एक तरह का कुदरत का करिश्मा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे हादसों में बचने के समाचार कम ही मिलते हैं। घायल राजकुमार को 108 के द्वारा गुढ़ा ले जाया गया, जहां से उसे BDK अस्पताल झुंझुनू रेफर कर दिया गया है। राजकुमार के पैर के अलावा और कोई शरीर पर चोट नहीं हैं। इस पूरे घटनाक्रम के बाद सुरेश मीणा किशोरपुरा ने प्रशासन से मांग की है कि ग्रामीण क्षेत्र में खुले कुएं पर जाल लगाने का काम करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed