{"_id":"65e70314fdd005cd860bab97","slug":"rajasthan-news-entire-family-taken-hostage-over-land-dispute-matter-resolved-with-sp-s-intervention-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: जमीनी विवाद को लेकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, एसपी के हस्तक्षेप से मामला सुलझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: जमीनी विवाद को लेकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, एसपी के हस्तक्षेप से मामला सुलझा
Tue, 05 Mar 2024 05:03 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 05 Mar 2024 05:03 PM IST
सार
Jhunjhunu: जमीनी विवाद के चलते जिले की गुढ़ा गौड़जी तहसील में एक पूरे परिवार को बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के दो बाद समझाइश देने के बाद भी बंधकों को नहीं छोड़े जाने पर इस संबंध में झुंझुनू एसपी को सूचना दी गई।
विज्ञापन
पूरे परिवार को बंधक बनाने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले की गुढ़ा गौड़जी तहसील में एक पूरे परिवार को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। बंधक बनाए गए परिवार की सूचना मिलने पर मीडियाकर्मी जिस वाहन में गए थे, उसे भी वहीं रोक लिया गया। झुंझुनू एसपी राजश्री वर्मा को इस संबंध में सूचना देने के बाद गुढ़ा सीआई, गिरदावर और पटवारी मय जाप्ते के वहां पहुंचे और बंधकों को छुड़वाया।
विज्ञापन
दरअसल मामला एक जमीनी विवाद का है, जहां खातेदार मालिक अपनी हिस्से की जमीन से गांव के कुछ लोगों को रास्ता नहीं दे रहे थे। प्रशासन को पिछले दो सालों से लगातार खातेदार जगदीश प्रसाद द्वारा जबरन कब्जा करने की सूचना दी जा रही थी लेकिन प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
इस संबंध में झुंझुनू एसपी राजश्री वर्मा को जगदीश प्रसाद शर्मा ने लिखित रूप से अपनी शिकायत दर्ज कराई। एसपी ने संबंधित गुढ़ा गौड़जी थाने को मामला दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन