फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Rajasthan Bride absconds with jewelery worth lakhs on wedding night in Jhunjhunu

Rajasthan: शादी की रात लाखों के गहने लेकर फुर्र हुई दुल्हन, स्टॉम्प पर लिखा-पढ़ी कर लाए थे बहू

Thu, 04 Apr 2024 09:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 04 Apr 2024 09:48 PM IST
सार

झुंझुनूं में एक परिवार को लुटेरी दुल्हन के जरिए लाखों रुपये की लूट का मामला सामने आया है। मामला सामने आने पर पीड़ित परिवार ने बताया, वह दो लाख 80 रुपये देकर नोटेरी पर लिखा-पढ़ी कर दुल्हन को घर लाए थे।

विज्ञापन
Rajasthan Bride absconds with jewelery worth lakhs on wedding night in Jhunjhunu
लुटेरी दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झुंझुनूं जिले के बुहाना नानवास गांव में सामने आया एक मामला, जिसमें लुटेरी दुल्हन शादी की रात को ही सारा सामान लेकर भाग गई। नानवास गांव से नव-विवाहिता सोने और चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गई। पीड़ित पक्ष ने नव-विवाहिता महिला सहित दो अन्य के खिलाफ शादी कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, नानवास गांव के कुलदीप कुमार ने रिपोर्ट दी कि उसकी हरियाणा के कंवर सैन पुत्र रामकुमार निवासी कोटडा चौक सतनाली से जान पहचान थी। कंवर सैन ने उसे शादी कराने के नाम पर 2.80 लाख रुपये ले लिए। पंजाब में ले जाकर उसका कोमल निवासी रुकना मगला फिरोजपुर के साथ विवाह करा दिया। विवाह में सोने और चांदी के आभूषण दिए गए थे। पंजाब से विवाह कर आते समय रात हो गई थी। पीड़ित एवं उसकी बुजुर्ग माता को रात को नींद आ गई। नींद खुली तो नव-विवाहिता, सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी गायब मिली। पास-पड़ोस में पता करने पर कोई जानकारी नहीं लगी।
विज्ञापन


पीड़ित व्यक्ति ने कोमल पुत्री सतपाल निवासी रुकना मगला फिरोजपुर, कंवर सैन पुत्र रामकुमार निवासी कोटडा चौक, सतनाली एवं नवदीप सिंह निवासी बलबीर बस्ती, फरीदकोट के खिलाफ विवाह के नाम पर दो लाख अस्सी हजार रुपये, सोने-चांदी के आभूषण धोखे से हड़पने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और जांच एएसआई भोलराम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rajasthan Bride absconds with jewelery worth lakhs on wedding night in Jhunjhunu
पीड़ित व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

डॉक्टर की पहली तनख्वाह ही ले उड़े साइबर ठग
राजस्थान के झुंझुनूं में साइबर ठगों ने एक डॉक्टर की पहली तनख्वाह ही पार कर डाली। इससे डॉक्टर की पहली तनख्वाह आने की खुशी चंद पलों में ही काफूर हो गई। साइबर ठगों ने डॉक्टर के खाते में आए सैलेरी के 60 हजार रुपये पार कर लिए।

पीड़ित ने पुलिस में इस संबंध में केस दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।ठगों ने यह कारस्तानी उसका एटीएम कार्ड बदलकर की है। हैरानी की बात है कि डॉक्टर को जो दूसरा एटीएम कार्ड थमाया गया था, वह भी चोरी का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed