{"_id":"666eb597ebe2fba4810df377","slug":"jhunjhunu-news-history-sheeter-santara-bawaria-and-lala-jogi-arrested-in-urika-theft-case-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu News: उरीका में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा; हिस्ट्रीशीटर संतरा बावरिया और लाला जोगी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu News: उरीका में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा; हिस्ट्रीशीटर संतरा बावरिया और लाला जोगी गिरफ्तार
Sun, 16 Jun 2024 03:21 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 16 Jun 2024 03:21 PM IST
सार
सूरजगढ़ पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने उरीका में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए बावरिया गैंग की सरगना हरियाणा निवासी हिस्ट्रीशीटर काली उर्फ संतरा बावरिया और बेरला सूरजगढ़ निवासी इमरतीलाल उर्फ लाला जोगी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झुंझुनू जिले की सूरजगढ़ पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने उरीका में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए बावरिया गैंग की सरगना हरियाणा के निवासी निवासी हिस्ट्रीशीटर काली उर्फ संतरा बावरिया तथा बेरला सूरजगढ़ निवासी इमरतीलाल उर्फ लाला जोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पिकअप और चोरी हुआ दो लाख रुपये का सामान जब्त किया है।
विज्ञापन
आठ जून की रात को उरीका निवासी मुकेश सिंह और उसके पड़ोसी राकेश कुमार के घर के ताले तोड़कर चोर सोने चांदी के जेवरात सहित घर का कीमती सामान पिकअप में भरकर ले गए थे। मुकेश के घर पर और रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो चोर पिकअप में सामान भरकर ले जाते दिखाई दिए। इसके बाद पीड़ित द्वारा सूरजगढ़ थाने में रिपोर्ट दी गई। रिपोर्ट पर मामला दर्जकर जिला स्पेशल टीम और सूरजगढ़ थाने की विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
मुखबिर की सूचना पर बावरिया गैंग की सरगना संतरा और इमरतीलाल को सूरजगढ़ मंडी से गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में काली उर्फ संतरा ने बताया कि उसने अपने जीजा नरेंद्र जोगी उर्फ ढीलू के साथ मिलकर वारदात की। काली की बहन और ढीलू की पत्नी कल्ली बावरिया भी वारदात में शामिल रही हैं। इमरतीलाल सूने मकानों की रेकी करता है, जबकि नरेंद्र उर्फ ढीलू व काली गैंग के सदस्यों को साथ लेकर चोरी करते हैं। यह गैंग हरियाणा और बॉर्डर इलाके के गांवों में दो दर्जन से अधिक चोरी की वारदात कर चुकी हैं। इमरतीलाल उर्फ लाला ने सूरजगढ़, पिचानवा, अगवाना और उरीका समेत अनेक स्थानों पर रेकी कर चोरी करना कबूल किया।
विज्ञापन
कई और बड़ी वारदात का खुलासा होने की संभावना
गैंग की सरगना पड़ताल कनीना निवासी काली उर्फ संतरा कनीना के सदर थाने की हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ अटेली, कनीना, हिसार जीआरपी, सदर दादरी, मांडन, तोषाम, महेंद्रगढ़ थानों में 16 मामले दर्ज हैं। पुलिस बावरिया गैंग के दोनों सदस्यों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में इलाके में अन्य चोरी की वारदात का खुलासा होने की संभावना है।