{"_id":"65db5e86042bfcbcca0818fe","slug":"jhunjhunu-news-draupati-garba-honored-for-social-service-work-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu: सामाजिक सेवा कार्यों के लिए द्रोपती गरबा का सम्मान, सरकार की शांति-अहिंसा विभाग ने दिया सम्मान पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu: सामाजिक सेवा कार्यों के लिए द्रोपती गरबा का सम्मान, सरकार की शांति-अहिंसा विभाग ने दिया सम्मान पत्र
Sun, 25 Feb 2024 09:06 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 25 Feb 2024 09:06 PM IST
सार
सम्मानित होने पर द्रोपती गरबा ने कहा कि ये सम्मान मेरा नहीं है, समाज सेवा का सम्मान है और पार्षद रहते हुए सामाजिक सेवाओं के सरोकारों को मैंने लगन से निभाया है।
विज्ञापन
द्रोपती गरबा का सम्मानित करते सदस्य।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान सरकार की शांति और अहिंसा विभाग ने जिला प्रशासन की ओर से सामाजिक सेवा में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने वाली पूर्व पार्षद भाजपा की पूर्व जिला मंत्री द्रोपती गरबा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
जिला प्रशासन के शांति और अहिंसा विभाग के आयोजित एक काव्य कार्यक्रम में उनके किए गए कार्यों को ध्यान में रखते हुए उनकी सेवाओं का सम्मान किया गया। महिला उत्थान और अनुसूचित जाति के विकास के कार्य के लिए आवाज बुलंद किए जाने पर उन्हें सम्मान पत्र प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर भाजपा के नेता बबलू चौधरी कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश सुंडा ने संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार की शांति अहिंसा विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में झुंझुनू विधानसभा क्षेत्र की सामाजिक हस्तियों को सम्मान प्रदान करना सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन
जिला परिषद के सीईओ जवाहर चौधरी ने कहा कि समाज की सेवा करने का अवसर है हर किसी को प्राप्त नहीं होता। इस अवसर पर उपस्थिति कार्यक्रम में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित किया गया, जिसमें द्रोपती का नाम भी प्रमुख रूप से उपस्थित था। सम्मानित होने पर उन्होंने कहा कि ये सम्मान मेरा नहीं है, समाज सेवा का सम्मान है और पार्षद रहते हुए सामाजिक सेवाओं के सरोकारों को मैंने लगन से निभाया है। मुझे खुशी है, प्रशासन ने हमारी सेवाओं को सम्मान किया।