फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu Monitoring of code of conduct compliance is being done through integrated control room

Jhunjhunu: इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम से हो रही आचार संहिता अनुपालना की मॉनिटरिंग, 24 घंटे निगरानी रखी जा रही

Thu, 21 Mar 2024 04:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 21 Mar 2024 04:11 PM IST
सार

इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम (बहुउद्देशीय नियंत्रण कक्ष) से आदर्श आचार संहिता अनुपालना की मॉनिटरिंग हो रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी व व्यय पर्यवेक्षक ने एकीकृत कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। नियंत्रण कक्ष के माध्यम से 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन
Jhunjhunu Monitoring of code of conduct compliance is being done through integrated control room
इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झुंझुनूं जिले में आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करवाने के लिए एकीकृत नियंत्रण कक्ष के माध्यम से 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी चिन्मयी गोपाल व निर्वाचन आयोग से नियुक्त हुए व्यय पर्यवेक्षक जया गणेश ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट के कमरा नंबर 118 में संचालित बहुउद्देशीय नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


इस दौरान व्यय पर्यवेक्षक व जिला निर्वाचन अधिकारी ने सी-विजिल एवं वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की जानकारी प्राप्त कर उनके निस्तारण के संबंध में भी अपडेट लिया।उन्होंने इन्टीग्रेटेड कंट्रोल रूम में सी-विजिल एप, टोल फ्री नम्बर एवं नियंत्रण कक्ष के नम्बर पर प्राप्त होने वाली शिकयतों का निर्धारित समय में निराकरण करने एवं चुनाव संबंधी सूचनाओं से उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी चिन्मयी गोपाल ने बताया कि प्राप्त शिकायत पर प्रशासन द्वारा 100 मिनट में  कार्रवाई करवाना सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन नम्बर 1950 की टीम भी इस कंट्रोल रूम से काम कर रही है। इस दौरान एकीकृत नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी एडीएम रामरतन सौंकरीया, तकनीकी प्रभारी डीओआईटी के संयुक्त निदेशक घनश्याम गोयल व प्रकोष्ठ से संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed