फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu: Congress candidate Brijendra Ola won the elections from Shekhawati, defeating BJP's Shubhakaran

Jhunjhunu: विरासत और नए चेहरे के बीच मुकाबले में कांग्रेस के बृजेंद्र ओला चुनाव जीते, BJP के शुभकरण को पछाड़ा

Tue, 04 Jun 2024 06:08 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 04 Jun 2024 06:08 PM IST
सार

झुंझुनू लोकसभा सीट पर विरासत और नए चेहरे के बीच हुए मुकाबले में लोकसभा प्रत्याशी के तौर पर पहली बार चुनाव लड़ रहे बृजेंद्र ओला चुनाव जीत गए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री शीशराम ओला के बेटे बृजेन्द्र ओला ने शुरुआत से ही भाजपा के शुभकरण चौधरी पर बढ़त बनाए रखी थी।

विज्ञापन
Jhunjhunu: Congress candidate Brijendra Ola won the elections from Shekhawati, defeating BJP's Shubhakaran
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झुंझुनू में कांग्रेस प्रत्याशाी बृजेन्द्र ओला चुनाव जीत गए हैं।  दिग्गज नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मश्री शीशराम ओला के बेटे बृजेंद्र ओला को कांग्रेस ने अपने टिकट पर चुनाव मैदान में उतारा था। बृजेंद्र यहां से चार बार लगातार विधायक का चुनाव जीत चुके हैं। 

विज्ञापन


देश को सर्वाधिक सैनिक देने वाले शेखावाटी इलाके की झुंझुनू सीट इस बार काफी चर्चा में थी। यहां कांग्रेस से बृजेन्द्र ओला और बीजेपी से शुभकरण चौधरी प्रत्याशी थे। कांग्रेस ने यहां पार्टी के दिग्गज नेता रहे पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं पद्मश्री शीशराम ओला के बेटे बृजेन्द्र ओला को चुनाव मैदान में उतारा था। रुझानों में भी बृजेंद्र ओला लगातार आगे चल रहे थे। इस बार यहां लोकसभा चुनावों में मतदाताओं के बदले मिजाज ने राजस्थान में कई जगहों पर बदलाव किया है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ बीजेपी प्रत्याशी शुभकरण चौधरी भी राजनीति में नए नहीं हैं और उदयपुरवाटी से एक बार विधायक रह चुके हैं। बीजेपी ने यहां अपने मौजूदा सांसद नरेन्द्र कुमार का टिकट काटकर उन्हें चुनाव मैदान में उतारा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed