फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Horrific Collision with BJP Leader’s Black SUV Leaves Three Bikers Dead

झुंझुनूं: भाजपा नेता के परिजन की कार से बाइक की भिड़ंत, तीन लोगों की मौत; ग्रामीणों का चक्काजाम

Thu, 29 Oct 2026 05:03 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Thu, 29 Oct 2026 05:03 PM IST
सार

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में चिड़ावा-मंड्रेला रोड पर कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस वाहन पर पथराव की सूचना भी सामने आई। हालात संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

विज्ञापन
Horrific Collision with BJP Leader’s Black SUV Leaves Three Bikers Dead
कार-बाइक की भिड़ंत में तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झुंझुनूं जिले के चिड़ावा-मंड्रेला रोड पर बुधवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कोपरिया कुएं के पास भाजपा नेता राजेश दहिया के परिजन के नाम दर्ज काली कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। तीन मौतों से आक्रोशित लोगों ने चिड़ावा-मंड्रेला मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान पुलिस वाहन पर पथराव की घटना भी सामने आई। हालात बिगड़ने पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात करना पड़ा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सुलताना का बास निवासी राजेश सैनी (45) पुत्र महेंद्र सैनी, ओमप्रकाश सैनी (58) पुत्र इंद्र सिंह और अशोक पुत्र रामकुमार मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान कोपरिया कुएं के पास सामने से आ रही काली कार से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को निजी वाहन से बाइपास स्थित निजी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने राजेश सैनी और ओमप्रकाश सैनी को मृत घोषित कर दिया।
वहीं गंभीर रूप से घायल अशोक को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया, लेकिन जिंदगी बचाने की तमाम कोशिशों के बावजूद उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद तीनों मृतकों के शव चिड़ावा उप जिला अस्पताल पहुंचाए गए। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराए जाने की जानकारी सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन मौतों से भड़का आक्रोश, सड़क पर उतरे ग्रामीण
एक ही हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश फैल गया। लोगों ने चिड़ावा-मंड्रेला रोड पर जाम लगाकर विरोध जताया। इस दौरान पुलिस वाहन पर पत्थर फेंके जाने की सूचना भी सामने आई। तनावपूर्ण माहौल के बीच पुलिसकर्मियों को वाहन से दूर जाते देखा गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। देर रात तक घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही और पुलिस-प्रशासन हालात संभालने में लगा रहा।

पुलिस अधिकारियों ने संभाला मोर्चा
हादसे की सूचना मिलते ही एसपी फूलचंद मीणा देवेंद्र सिंह राजावत चिड़ावा डीवाईएसपी गौरव गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। ओबीसी आयोग सदस्य पवन मावंडिया और चिड़ावा नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा सैनी भी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।


राजेश के पीछे रह गए दो मासूम बच्चे
हादसे ने दो परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं। मृतक राजेश सैनी खेती-बाड़ी का काम करते थे। उनके परिवार में 14 वर्षीय बेटा और 10 वर्षीय बेटी हैं। पिता की मौत से दोनों बच्चों के सिर से साया उठ गया। वहीं ओमप्रकाश सैनी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके दो बेटे हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। तीसरे मृतक अशोक की मौत से उसके परिवार पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed