Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu Martyr Son Kunal Chaudhary Gets MBBS Admission in Maulana Azad Medical College

राजस्थान: शहीद के बेटे ने पास की नीट परीक्षा, भाई के साथ करेंगे एमबीबीएस

Fri, 06 Nov 2026 11:54 AM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Fri, 06 Nov 2026 11:54 AM IST
सार

झुंझुनूं के शहीद नायक सूबेदार देवकरण चौधरी के छोटे बेटे कुणाल ने NEET UG पास कर दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में MBBS में दाखिला लिया है। उनके बड़े भाई निखिल भी इसी कॉलेज में पढ़ रहे हैं। दोनों भाइयों ने डॉक्टर बनकर देश और समाज की सेवा करने का संकल्प लिया है।

विज्ञापन
Jhunjhunu Martyr Son Kunal Chaudhary Gets MBBS Admission in Maulana Azad Medical College
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के झुंझुनू जिले के बुरड़क की ढाणी कालियासर निवासी और शहीद के बेटे कुणाल चौधरी ने नीट यूजी परीक्षा पास कर मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में दाखिला हासिल किया है। कुणाल के बड़े भाई निखिल चौधरी भी इसी प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। पिता नायक सूबेदार देवकरण की शहादत के बाद दोनों भाइयों ने चिकित्सा क्षेत्र को चुनकर अपने पिता के सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया है। कुणाल का मानना है कि डॉक्टर बनकर देश और समाज की सेवा करना ही उनके पिता को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन


सियाचिन ग्लेशियर में शहीद हुए थे पिता
नायक सूबेदार देवकरण चौधरी भारतीय सेना की 25 जाट रेजिमेंट में तैनात थे। लेह-लद्दाख के सियाचिन ग्लेशियर में कर्तव्य पथ पर तैनाती के दौरान 13 फरवरी, 2023 को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 19 फरवरी को उनका निधन हो गया। सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया था। पिता के असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, लेकिन मां अंजू चौधरी ने कठिन समय में धैर्य बनाए रखते हुए दोनों बेटों का मार्गदर्शन किया और उन्हें हिम्मत दी।
विज्ञापन


कोटा से तैयारी कर पाया मुकाम
पिता के निधन के बाद बड़े भाई निखिल ने कुणाल को हिम्मत बंधाई और डॉक्टर बनने का सपना दिखाया। कुणाल ने दसवीं कक्षा में 87 प्रतिशत और बारहवीं में 74 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। बारहवीं के साथ नीट यूजी परीक्षा के पहले प्रयास में उन्होंने 300 अंक प्राप्त किए थे। इसके बाद बड़े भाई की सलाह पर कुणाल एक साल का ड्रॉप लेकर 2025 में कोटा पहुंचे। कोटा के निजी कोचिंग संस्थान में उन्हें शौर्य वंदन योजना के तहत 90 प्रतिशत शुल्क छूट मिली। कुणाल ने अपनी कड़ी मेहनत के बल पर अंकों में 186 अंक का सुधार किया और 486 अंक हासिल किए। नीट यूजी परीक्षा में 1,08,920 रैंक हासिल कर उन्होंने देश के प्रमुख मेडिकल कॉलेज में अपना स्थान पक्का किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों भाई साथ में करेंगे पढ़ाई
मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में पहले से पढ़ाई कर रहे बड़े भाई निखिल चौधरी की प्रेरणा से ही कुणाल ने भी इसी संस्थान को प्राथमिकता दी। दोनों भाई अब एक ही संस्थान में रहकर डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी करेंगे। कुणाल की सफलता से पूरे गांव और जिले में खुशी की लहर है। मां अंजू चौधरी ने अपने बेटों की इस उपलब्धि पर गर्व जताया है। कुणाल का कहना है कि कोटा में रहकर की गई अनुशासित पढ़ाई और भाई के निरंतर मार्गदर्शन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed