{"_id":"6a1e59d8e7c23b68ce01c27c","slug":"one-person-died-after-a-trolley-overturned-jhalawar-news-c-1-1-noi1471-4349936-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhalawar News: आहू नदी पुलिया पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhalawar News: आहू नदी पुलिया पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक की मौत
Tue, 02 Jun 2026 10:58 AM IST
झालावाड़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
Published by: झालावाड़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 10:58 AM IST
सार
आहू नदी पुलिया पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना स्थल पर पलटी ट्रॉली
विस्तार
शहर के समीप बायपास नेशनल हाईवे पर आहू नदी की पुलिया के पास सोमवार देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिससे उसमें सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल एसआरजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुए लोग कोटा जिले के सुकेत क्षेत्र से पत्थर भरकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में अपने गांव कलमंडी कला लौट रहे थे। इसी दौरान आहू नदी की पुलिया पर पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Udaipur News: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से बदला मौसम, भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित
विज्ञापन
टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई और उसमें सवार लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। उपचार के दौरान कलमंडी कला निवासी बलराम गुर्जर (50) की मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है, जबकि चार से पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतक बलराम गुर्जर के शव को झालावाड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव उन्हें सौंप दिया गया। सदर थाना क्षेत्र से एएसआई राजेंद्र सिंह अस्पताल पहुंचे और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। अस्पताल चौकी प्रभारी हेड कांस्टेबल भीम सिंह ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की गई है तथा पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।