{"_id":"dbff59b1f5dd013e669a97b269c7ad3b","slug":"jhadu-in-rajasthan-from-10th-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में 10 जनवरी से चलेगी झाड़ू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में 10 जनवरी से चलेगी झाड़ू
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
Updated Sat, 04 Jan 2014 08:16 AM IST
विज्ञापन
राजस्थान सरकार की ओर से स्कूल-कॉलेज, अस्पताल और सरकारी दफ्तरों में 10 जनवरी से विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को कैबिनेट की दूसरी बैठक में सफाई अभियान सहित कई अहम फैसलों पर अपनी मुहर लगा दी।
यह विशेष सफाई अभियान 21 जनवरी तक प्रदेशभर में चलाया जाएगा।
विधानसभा का प्रथम सत्र 21 जनवरी से प्रारंभ हो रहा है। 14वीं विधानसभा के सदस्यों को शपथ दिलाने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रद्युम्न सिंह को विधानसभा का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
प्रद्युम्न सिंह के सहयोग के लिए सुन्दरलाल, नारायण सिंह एवं घनश्याम तिवाड़ी को नियुक्त किया गया।