फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jewelry worth lakhs of rupees stolen from Jain temple in Dausa

Dausa: जैन मंदिर से चोरी हुए लाखों रुपये के जेवर, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Tue, 24 Oct 2023 06:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 24 Oct 2023 06:47 PM IST
सार

Dausa: महवा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी किये हुए लाखों रुपये के जेवर बरामद कर आरोपी चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पहले से कई प्रकरण दर्ज है। 

विज्ञापन
Jewelry worth lakhs of rupees stolen from Jain temple in Dausa
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिला पुलिस अधीक्षक वन्दिता राणा ने बताया कि कई प्रकरणों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे रहे विशेष अभियान में कार्रवाई की गई है। बता दें कि जैन मंदिर महवा में हुई चांदी के आभूषणों की चोरी की वारदात के संबंध में आरोपी की पहचान महेश के रूप में हुई है। जिसे कस्बा टोडाभीम जिला गंगापुरसिटी से दस्तयाब कर गहनता से तफ्तीश की गई।
विज्ञापन


23 अक्टूबर को हुई थी चोरी

गौरतलब है कि 23 अक्टूबर 2023 को परिवादी महावीर प्रसाद जैन पुत्र रामजीलाल जैन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि कोई अज्ञात चोर द्वारा 14 छत्र चांदी, 6 पंचमेरू चांदी, 1 नारियल चांदी, 3 सिहांसन, 4 भामंडल चांदी की मूर्ति, 2 सिद्ध और गुल्लक में रखे लगभग 50 हजार रूपये चोरी किये गए है। चोरी की घटना के संबंध में घटनास्थल के आस-पास रूट चार्ट के माध्यम से रूट मार्ग चिन्हित कर करीब 200 किलोमीटर क्षेत्र में 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले गए। तब जाकर आरोपी चोर पुलिस की गिरफ्त में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed