फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jawan martyr in Cango dead body will bring Barmer on Sunday

Rajasthan: कांगो में शहीद हुए जवान सांवलाराम का पार्थिव देह आज आएगा बाड़मेर, कल होगा अंतिम संस्कार

Sun, 31 Jul 2022 08:54 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 31 Jul 2022 08:54 AM IST
सार

हेड कांस्टेबल सांवलाराम कांगो के मोरक्को कैंप पर तैनात थे। इसी दौरान प्रदर्शन कर रही भीड़ उग्र हो गई और हमला कर दिया। सांवलाराम लोगों की जान बचाते-बचाते शहीद हो गए।

विज्ञापन
Jawan martyr in Cango dead body will bring Barmer on Sunday
जवान सांवलाराम - फोटो : Social Media

विस्तार

कांगों के हिंसक प्रदर्शन में बाड़मेर के जवान सांवलाराम शहीद हो गए थे। सांवलाराम का पार्थिव शरीर रविवार को बाड़मेर पहुंचेगा। वहीं राष्ट्रीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार सोमवार को उनके पैतृक गांव गांव में किया जाएगा। 

विज्ञापन
 

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कांगो में धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी दौरान प्रदर्शन हिंसक हो गया। 26 जुलाई को मोरक्को कैंप पर तैनात हेड कांस्टेबल सांवलाराम विश्नोई अपने साथियों के साथ तैनात थे। इसी दौरान उग्र भीड़ ने उनपर हमला कर दिया। इस दौरान सांवलाराम ने कई लोगों की जान भी बचाई लेकिन बुरी तरह जख्मी होने के कारण वे शहीद हो गए। उनका पार्थिव शरीर रविवार सुबह नौ बजे नई दिल्ली पहुंचेगा। उसके बाद पार्थिव देह को दिल्ली से जोधपुर लाया जाएगा। उसके बाद सड़क मार्ग से जोधपुर से बाड़मेर लाया जाएगा।

विज्ञापन


वहीं एक अगस्त को सुबह आठ बजे सीमा सुरक्षा बल कैंप नेहरू नगर में शहीद को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद उनका पार्थिव देह उनके पैतृक गांव बांड लाया जाएगा, जहां राष्ट्रीय सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि शहीद सांवलाराम 25 जनवरी 1999 को बीएसएफ में भर्ती हुए थे। उन्हें संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन कांगो के लिए चुना गया। दो मई 2022 से वे कांगो में सेवा दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed