फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jawan arrested for sending army intelligence to Pakistani female agent in Rajasthan

Honey Trap: पाकिस्तानी हसीना के जाल में फंसा जवान, सेना की खुफिया जानकारी शेयर की, गिरफ्तार  

Sat, 21 May 2022 06:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 21 May 2022 06:53 PM IST
सार

सेना के जवान के पास 7 महीने पहले पाकिस्तान महिला एजेंट का फोन आया था। उसने अपना नाम रिया और खुद को ग्वालियर मप्र की रहने वाली बताया था। इसके बाद से दोनों में बातें होने लगीं।

विज्ञापन
Jawan arrested for sending army intelligence to Pakistani female agent in Rajasthan
पाकिस्तानी महिला एजेंट और सेना का जवान प्रदीप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान इंटेलिजेंस की राज्य विशेष शाखा ने सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया है। हनी ट्रैप का शिकार जवान भारतीय सेना की खूफिया जानकारी पाकिस्तानी एजेंसी को भेज रहा था। जांच के बाद इंटेलिजेंस ने सेना के जवान प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


प्रदेश इंटेलिजेंस के डीजी उमेश मिश्रा ने बताया, हमें सूचना मिली कि जोधपुर रेजीमेंट में तैनात सेना का जवान प्रदीप कुमार सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से संपर्क में है। सीआईडी इंटेलिजेंस ने प्रदीप पर नजर रखी। इस दौरान पता चला कि प्रदीप पाक एजेंसी की एक महिला एजेंट से व्हाट्सएप के जरिए लगातार बात कर रहा है। वह सोशल मीडिया के जरिए सेना की जानकारी महिला एजेंट को भेज रहा था। 18 मई को हिरासत में लेकर प्रदीप को जयपुर लाया गया। पूछता के बार उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।  
विज्ञापन


राज्य विशेष शाखा की टीम की पूछताछ में सामने आया कि प्रदीप कुमार (24) तीन साल पहले सेना में भर्ती हुआ था। वह अति संवेदनशील रेजीमेंट जोधपुर में तैनात था। करीब 7 महीने पहले उसके मोबाइल पर उक्त महिला का फोन आया था। उसने अपना नाम रिया और खुद को ग्वालियर मप्र की रहने वाली बताया। महिला ने यह भी बताया कि वह वर्तमान में बेंगलुरु के मिलट्री नर्सिंग सर्विसेज में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पाकिस्तानी महिला एजेंट ने प्रदीप को हनी ट्रैप में फंसाया। दोनों की व्हाट्सएप चैट, वॉइस कॉल और वीडियो कॉल बात होने लगी। महिला एजेंट ने प्रदीप से दिल्ली आकर मिलने और शादी करने का झांसा देकर सेना के गोपनीय दस्तावेजों की तस्वीरें मांगना शुरू कर दीं। इसके बाद प्रदीप व्हाट्सएप के जरिए उसे गोपनीय जानकारी देने लगा। 


जांच में यह भी सामने आया कि, प्रदीप ने पाकिस्तानी की महिला एजेंट को अपना नंबर भी दिया था। इसके जरिए उसने भारतीय नंबर से व्हाट्सएप अकाउंट बनाया और उसे ऑपरेट किया। ऐसे में राज्य विशेष शाखा के अधिकारी इस बात की जानकारी जुटा रहा हैं कि महिला एजेंट ने व्हाट्सएप के जरिए सेना के अन्य जवानों को भी तो अपने जाल में नहीं फंसाया है। अधिकारी प्रदीप से पूछताछ कर रहें हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed