Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Jalore: Accused wanted in a Gujarat liquor smuggling case with a ₹20,000 reward on his head arrested

राजस्थान: पंचायत चुनाव में पत्नी की जीत का इंतजार कर रहा था इनामी शराब तस्कर, पुलिस ने दबोचा

Sat, 31 Oct 2026 04:35 PM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Sat, 31 Oct 2026 04:35 PM IST
सार

जालोर में पंचायत चुनाव के दौरान पुलिस ने गुजरात में शराब तस्करी के मामलों में फरार 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी कांतिलाल सैन को पकड़ा। आरोपी अपनी पत्नी के मतगणना अभिकर्ता के रूप में मौजूद था। उसे गुजरात पुलिस के हवाले किया गया।

 

विज्ञापन
Jalore: Accused wanted in a Gujarat liquor smuggling case with a ₹20,000 reward on his head arrested
शराब तस्करी के मामले में 20 हजार का इनामी आरोपी पकड़ाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

जालोर जिले के रामसीन थाना पुलिस और जिला साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गुजरात में शराब तस्करी के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को दस्तयाब किया है। आरोपी कांतिलाल उर्फ रोहित उर्फ विजयसिंह उर्फ प्रवीण उर्फ नारायण उर्फ प्रिंस सैन ग्राम पंचायत तवाव में पंचायत चुनाव के दौरान अपनी पत्नी के मतगणना अभिकर्ता के रूप में मौजूद था। पुलिस ने 30 अक्टूबर को रिटर्निंग अधिकारी से अनुमति लेकर उसे हिरासत में लिया और गुजरात पुलिस के हवाले कर दिया।

पंचायत चुनाव के दौरान पुलिस की कार्रवाई
पंचायती राज चुनाव 2026 के दौरान वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जालोर पुलिस ने यह कार्रवाई की। जिला पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इन्दौलिया के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा और वृत्ताधिकारी भीनमाल शंकरलाल के सुपरविजन में रामसीन थानाधिकारी अरविन्द कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

विज्ञापन

रामसीन थाना पुलिस और जिला साइबर सेल की संयुक्त टीम ने 30 अक्टूबर 2026 को ग्राम पंचायत तवाव में मतगणना के दौरान आरोपी को दस्तयाब किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी कांतिलाल सैन की पत्नी ललिता तवाव ग्राम पंचायत से सरपंच पद की प्रत्याशी थी। आरोपी अपनी पत्नी के मतगणना अभिकर्ता के रूप में मौजूद था। इसी दौरान पुलिस टीम ने रिटर्निंग अधिकारी से अनुमति लेकर उसे हिरासत में लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: राजस्थान में थमेगा बारिश का दौर, अगले सात दिन मौसम रहेगा शुष्क; सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड

गुजरात में शराब तस्करी के मामलों में था वांछित
पुलिस के मुताबिक, आरोपी कांतिलाल उर्फ रोहित उर्फ विजयसिंह उर्फ प्रवीण उर्फ नारायण उर्फ प्रिंस सैन गुजरात के पंचमहल जिले के हलोल ग्रामीण थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहा था। गुजरात पुलिस ने उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी को गुजरात में शराब तस्करी के बड़े गिरोह का मुख्य सूत्रधार बताया गया है। कार्रवाई के बाद उसे गुजरात पुलिस के स्टेट मॉनिटरिंग सेल (एसएमसी), गांधीनगर के हवाले कर दिया गया।


कई नामों से पुलिस को देता रहा चकमा
पुलिस के अनुसार, आरोपी का मूल नाम कांतिलाल उर्फ रोहित पुत्र रतिलाल सैन है। वह तवाव, थाना रामसीन, जिला जालोर का निवासी है। बताया गया कि वह पिछले कई वर्षों से गुजरात में अवैध शराब तस्करी के कार्य में लिप्त था। उसके खिलाफ गुजरात और राजस्थान में दर्जनों आपराधिक प्रकरण दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी अलग-अलग नामों का इस्तेमाल कर लंबे समय से गिरफ्तारी से बचता रहा। उसके अन्य नामों में रोहित पुत्र रतनलाल सोलंकी, प्रवीण नारायण अन्दोजी निवासी उदयपुर, कांतिलाल पुत्र रतिलाल सैन निवासी तवाव, विजयसिंह चौहान पुत्र ईश्वर सिंह चौहान, प्रवीण पुत्र नारायण और प्रिंस पुत्र रतनलाल सैन शामिल हैं। संयुक्त पुलिस टीम की कार्रवाई के बाद आरोपी को गुजरात पुलिस की संबंधित इकाई को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed