{"_id":"66c623bd6edc8c56850aab17","slug":"jaisalmer-iaf-fighter-plane-develops-technical-fault-air-store-collapses-with-explosion-near-pokhran-range-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaisalmer: IAF के फाइटर प्लेन में आई टेक्निकल खराबी, धमाके के साथ पोखरण रेंज के पास गिरा एयर स्टोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaisalmer: IAF के फाइटर प्लेन में आई टेक्निकल खराबी, धमाके के साथ पोखरण रेंज के पास गिरा एयर स्टोर
Wed, 21 Aug 2024 11:00 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 21 Aug 2024 11:00 PM IST
सार
जैसलमेर की पोखरण फायरिंग रेंज में बुधवार को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान से एक एयर स्टोर अनजाने में बाहर आ गया। इस घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
फायरिंग रेंज
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान में जैसलमेर जिले के पोखरण इलाके में बुधवार को भारतीय वायुसेना के एक लड़ाकू विमान से कोई वस्तु जमीन पर गिरी। वायुसेना ने कहा कि यह घटना सुनसान इलाके में हुई और जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्स पर पोस्ट किया, आज तकनीकी खराबी के कारण पोखरण फायरिंग रेंज के पास भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान से एक एयर स्टोर अनजाने में बाहर आ गया। इस घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। जानमाल के किसी नुकसान की खबर नहीं है।
विज्ञापन
रामदेवरा थाने के पुलिस उपनिरीक्षक शंकरलाल ने बताया कि गांव से करीब एक किलोमीटर दूर कुछ लोगों ने जोरदार विस्फोट की आवाज सुनी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। उनके अनुसार वहां किसी वस्तु के टुकड़े पड़े हुए थे।